Wednesday, January 21, 2026
Homeआस्थाखंडवा का गणेश गंज: 200 साल पुराना मंदिर,यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की...

खंडवा का गणेश गंज: 200 साल पुराना मंदिर,यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ होती हैं पूरी

खंडवा शहर का सबसे बड़ा वार्ड क्रमांक एक गणेश गंज अपनी पहचान प्राचीन गणेश मंदिर से रखता है। पहले यह क्षेत्र गणेश तलाई कहलाता था, जहाँ तलाई में सिंगाड़े की खेती होती थी। माना जाता है कि यहाँ से स्वभुव श्री गणेश जी की मूर्ति मिलने के बाद इसका नाम गणेश तलाई पड़ा।

लगभग 200 वर्ष पुराने इस मंदिर के कारण ही वार्ड को गणेश गंज नाम मिला। स्थानीय निवासियों का विश्वास है कि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। श्रद्धालु धीरज सिंह कुशवाह ने बताया कि आतंकियों के हमले से उनकी जान बचने को वह भगवान गणेश की कृपा मानते हैं। वहीं प्रमोद तिवारी और लता पांडे का कहना है कि यह मंदिर श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है।

Related Articles

Latest News