Sunday, September 8, 2024
Homeआस्थासिंह राशि में 21 जुलाई से गोचर करेंगे बुध ग्रह: यहां पढ़ें...

सिंह राशि में 21 जुलाई से गोचर करेंगे बुध ग्रह: यहां पढ़ें सभी राशियों पर क्या होगा प्रभाव

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

भुवन विजय पंचांग के अनुसार रविवार 21 जुलाई 2024 को 7:51 बजे सायंकाल पर बुध ग्रह कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। वहीं लाला रामस्वरूप पंचांग के अनुसार 19 जुलाई को 8:20 बजे रात से बुध ग्रह कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर करेगा। इसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय ने बताया कि बुध ग्रह के सिंह राशि में गोचर का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। सामान्य तौर पर, बुध के सिंह राशि में प्रवेश पर राशिफल इस प्रकार हो सकता है।

मेष राशि

संतान के लिए अच्छा समय। व्यवसाय और करियर में उन्नति की संभावना। संवाद कौशल में सुधार होगा।

वृष राशि

आपके सुख में वृद्धि होगी। शिक्षा और यात्रा के लिए अच्छा समय। 

मिथुन राशि

आर्थिक मामलों में सुधार। भाग्य से सामान्य मदद प्राप्त होगी।

कर्क राशि

धन प्राप्त की संभावना बढ़ेगी। व्यापार  में उन्नति होगी।

सिंह राशि

आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि। व्यक्तिगत विकास।

कन्या राशि

स्वास्थ्य में सुधार। मानसिक शांति प्राप्त होगी।

तुला राशि

मित्रों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ प्राप्त होगा।  सामाजिक जीवन में सक्रियता।

वृश्चिक राशि

करियर में नई संभावनाएं। प्रतिष्ठा में वृद्धि।

धनु राशि

उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा के अवसर। धार्मिक गतिविधियों में रुचि।

मकर राशि

वित्तीय स्थिरता। भाग्य आपका साथ देगा भाई बहनों से संबंध ठीक रहेगा ।

कुंभ राशि

साझेदारी में सुधार। विवाह या नई साझेदारी का योग। व्यापार में वृद्धि।

मीन राशि

मानसिक कष्ट में कमी। शत्रु शांत रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है और व्यक्तिगत राशिफल पर सटीक प्रभाव जानने के लिए कुंडली का विश्लेषण करना जरूरी है।

संबंधित समाचार

लोकप्रिय

ताजा खबर