सूर्य का सिंह राशि में गोचर सबसे खास माना जाता है। मान्यता अनुसार जब भी ग्रहों के राजा सूर्य इस राशि में प्रवेश करते हैं तो इनकी स्थिति काफी मजबूत हो जाती है। आपको बता दे 17 अगस्त 2025 की रात 1 बजकर 41 मिनट पर सूर्य ने कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है और अब ये 17 सितंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। यहाँ जानिए इससे किन राशियों की किस्मत चमक जाएगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को सूर्य के गोचर से कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा रहेगा जिससे आप बहुत सारे मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रमोशन मिलने के भी शुभ योग बन रहे हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी साबित होगा जहाँ इनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। वहीँ बिजनेस में भी तगड़ा लाभ मिलेगा। पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने में भी यह गोचर महत्वपूर्ण साबित होगा। पिता के माध्यम से भी अच्छा लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए सूर्य गोचर होने से ज्यादातर मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। सैलरी बढ़ने के प्रबल आसार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ रहेगा। हर काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। शासन प्रशासन का अच्छा सहयोग मिलेगा।











