Sunday, September 8, 2024
Homeआस्थायुवतियां सावन मास में करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

युवतियां सावन मास में करें ये उपाय, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

ज्योतिषाचार्य पण्डित अनिल पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
व्हाट्सएप- 8959594400

सावन मास भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। साथ ही सावन मास में सोमवार व्रत का विशेष महत्व बताया गया है, इस दिन भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं अभिषेक करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि कुंवारी एवं विवाह योग्य युवतियां अच्छा और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सावन मास में कई धार्मिक और आध्यात्मिक उपाय कर सकती हैं। भगवान शिव की कृपा से इन उपायों से मनचाहा जीवनसाथी मिल जाता है।

शिवजी की पूजा

सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, और बेलपत्र अर्पित करें।

रुद्राभिषेक

रुद्राभिषेक करवाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

व्रत

सावन के सोमवार का व्रत रखें। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

मंत्र जप

‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप सावन में विशेष फलदायी माना जाता है। रोज 108 बार इस मंत्र का जाप करें।

गौरी पूजन

माता पार्वती की पूजा करें। उनके आशीर्वाद से अच्छा जीवनसाथी प्राप्त होता है।

दान और पुण्य

सावन में दान करने का विशेष महत्व होता है। जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और अन्य सामग्री का दान करें।

बेलपत्र का महत्व

शिवजी को बेलपत्र अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। तीन पत्तियों वाले बेलपत्र का प्रयोग करें।

शिव कथा सुनना

सावन में शिव कथा सुनने और सुनाने का भी महत्व है। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय का कहना है कि इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से अच्छा जीवनसाथी पाने की संभावना बढ़ जाती है। सामान्य यह सभी उपाय सामान्य व्यक्ति के लिए बताए गए हैं। व्यक्ति विशेष के बारे में जानकारी देने के लिए कुंडली की विवेचना करना आवश्यक है।

संबंधित समाचार

लोकप्रिय

ताजा खबर