Sunday, March 16, 2025
Homeआस्थाWeekly Horoscope: जानें 17 से 23 मार्च 2025 तक के सप्ताह में...

Weekly Horoscope: जानें 17 से 23 मार्च 2025 तक के सप्ताह में किसकी राशि में होगा भाग्योदय, किसे रहना होगा सतर्क

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पाण्डेय, प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ, व्हाट्सएप- 8959594400

सोमवार 17 मार्च से रविवार 23 मार्च 2025 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल। इस सप्ताह सूर्य, वक्री बुध, वक्री शुक्र तथा वक्री राहु मीन राशि में गोचर करेंगे, इनके अलावा मंगल मिथुन राशि में, गुरु वृष राशि में और शनि कुंभ राशि में विचरण करेंगे।

मेष राशि

इस सप्ताह सूर्य, वक्री शुक्र, वक्री बुध तथा वक्री राहु यह चारों ग्रह आपकी द्वादश भाव में है। राहु को छोड़कर शुक्र और बुध दोनों ग्रह अस्त भी है। इनके अलावा एकादश भाव में स्थित शनि भी अस्त है। इन सभी ग्रहों के कारण आपके खर्च और आए दोनों में कमी आएगी। कचहरी के कार्यों में आप सावधानीपूर्वक कार्य करने पर सफलता भी पा सकते हैं। आपका आपके जीवनसाथी का और माताजी-पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंध थोड़े तनावपूर्ण हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 मार्च कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 19, 20 और 21 मार्च को आपको सफलता मिलने में काफी परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने की उम्मीद की जा सकती है। अस्त होने के कारण बक्री बुध और शुक्र धन लाभ में बाधक नहीं बन पाएंगे। गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। इस सप्ताह आपके पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए 19, 20 और 21 मार्च तनावपूर्ण हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी ये तारीख ठीक नहीं है। इस पूरे सप्ताह आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का प्रतिदिन दूध और जल से अभिषेक करें तथा प्रतिदिन रुद्राष्टक का भी पाठ करें। सप्ताह के सभी दिन एक जैसे हैं।

मिथुन राशि

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य से भी आपको मदद मिल सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अगर आप प्रयास करेंगे तो नीच के चंद्रमा के षठ भाव में होने के कारण अपने शत्रुओं को परास्त कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 मार्च विभिन्न अनुकूल है। 19, 20 और 21 मार्च को अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं  को पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन  रविवार है।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का और माता जी तथा पिता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी संतान का आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। भाग्य से कभी मदद मिलेगी और कभी नहीं मिल पाएगी। इस सप्ताह आपके भाग्य भाव में तीन वक्री ग्रह होने के कारण भाग्य से मदद मिलने में थोड़ी कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 मार्च लाभदायक है। आपकी संतान को 19 , 20 और 21 तारीख को कुछ नुकसान हो सकता है। 22 और 23 मार्च को आपको सतर्क रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आपका आपके जीवनसाथी का, माता जी और पिताजी का तथा संतान का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको कमर या गर्दन में दर्द हो सकता है। इस सप्ताह आपके अष्टम भाव में राहु के साथ-साथ वक्री बुध और वक्री शुक्र भी हैं। इस कारण से आपको दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। इस सप्ताह आपको 19, 20 और 21 मार्च को अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सर्तक रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि

इस सप्ताह आपका, आपके जीवनसाथी का और आपके माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके राज्य भाव में अपनी शत्रु राशि में मंगल बैठा हुआ है, जिसके कारण आपको अपने कार्यालय में थोड़ी बहुत परेशानी आ सकती है। भाग्य आपका सामान्य रूप से साथ देगा। आपका पराक्रम चंद्रमा के नीच भंग राजयोग के कारण बढ़ जाएगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंध भी अच्छे हो जाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 मार्च किसी भी कार्य को करने के लिए लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि

इस सप्ताह आपका आपकी माताजी, पिताजी का और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छठे भाव में बैठे सूर्य के कारण अगर आप प्रयास करेंगे तो आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। शत्रु क्षैत्रीय मंगल के कारण भाग्य से आपको काम मदद मिल पाएगी। आपको अपने परिश्रम पर ज्यादा विश्वास करना होगा। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 मार्च परिणामदायक है। 19, 20 और 21 मार्च को आपको धन की कमी हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने की संभावना है। आपको जनता में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दुर्घटनाओं से आपको बचने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप चाहेंगे तो आपको भाई बहनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। 19, 20 और 21 मार्च को आपको स्वास्थ्य की थोड़ी समस्या हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक हैं। 17 और 18 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

धनु राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवन साथी को रक्त संबंधी कोई समस्या हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों का आपके सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपको थोड़ा बहुत सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपको पेट संबंधी समस्या भी हो सकती है। इस सप्ताह 22 और 23 मार्च कार्यों को करने के लिए परिणामदायक हैं। 19, 20 और 21 मार्च को अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि

इस सप्ताह आपके परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं, परंतु इसके लिए आपको अत्यंत परिश्रम करना पड़ेगा। कचहरी के कार्यों पर अगर आप ध्यान देंगे तो सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 17 और 18 मार्च कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं। 19, 20 और 21 मार्च को आपको चाहिए कि आप धन संबंधी मामले को  सावधानी के साथ निपटाएं अन्यथा नुकसान हो सकता है। 22 और 23 मार्च को आपको कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इस सप्ताह, सप्ताह के सभी दिन एक जैसे हैं।

कुंभ राशि

यह सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपका तथा आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके जीवनसाथी के गरदन या कमर में दर्द हो सकता है। आपको अपने संतान से कम सहयोग  मिलेगा। इस सप्ताह 19, 20 और 21 मार्च को कार्यालय में आपको सतर्क होकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आराधना करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि

इस सप्ताह सामान्य रूप से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके माता जी को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में गिरावट भी संभव है। 19, 20 और 21 मार्च को भाग्य आपका विशेष रूप से साथ दे सकता है। कचहरी के कार्यों में सावधान रहें। आपके जीवनसाथी को कष्ट संभव है। इस सप्ताह आपके लिए 22 और 23 मार्च कार्यों को करने के लिए लाभप्रद हैं। 17 और 18 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Related Articles

Latest News

Notifications Powered By Aplu