Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Weather: कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन...

MP Weather: कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन तक एक्टिव रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

MP Weather (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के मौसम में एक बार फि‍र बदलाव होने वाला है। प्रदेश में गर्मी के बीच बारिश की संभावना है। जबलपुर, मंडला समेत 13 जिलों में आज बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, चंबल और सागर संभाग में 20-21 मार्च को तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश होने का अलर्ट है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और ट्रफ की वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। इस वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है, जबकि 14 मार्च से ही प्रदेश के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हो रही है। दो दिन के ब्रेक के बाद 19 मार्च से फिर प्रदेश में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनेगी। आज बुधवार को को छतरपुर, पन्ना, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

अगले 3 दिन यानी, 19, 20 और 21 मार्च को सिस्टम का असर भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में ही दिखाई देगा। इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में बारिश, आंधी या गरज-चमक की स्थिति नहीं बनेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 मार्च को प्रदेश में हवा की रफ्तार अधिक रहेगी। अमूमन 10 से 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलती है, लेकिन दो दिन में यह रफ्तार 30 से 50 किमी तक हो सकती है।

एमपी में 20 से 22 मार्च तक बारिश का अलर्ट

20 मार्च को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

वहीं 21 मार्च को जबलपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, दमोह, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। 22 मार्च को रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है।

Related Articles

Latest News