कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) अब सेफ्टी के मामले में भी नया मुकाम हासिल कर चुकी है । भारत NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार और इसके स्पोर्टी वर्जन Venue N Line को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे अपने segment की सबसे सुरक्षित कारों में शामिल करती है।
नई Venue को 65 से ज्यादा फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है, जिनमें से 33 फीचर्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसमें डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले सेटअप दिया गया है—एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए। केबिन में डार्क नेवी और डव ग्रे डुअल-टोन थीम इसे प्रीमियम फील देती है।
इसके अलावा, SUV में हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी बॉडी को ज्यादा मजबूत बनाता है। फीचर लिस्ट में एंबिएंट लाइटिंग, 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और वॉइस-इनेबल्ड स्मार्ट सनरूफ जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
Changes in design and size also
नई Venue अपने पुराने मॉडल के मुकाबले 48 मिमी ऊंची और 30 मिमी चौड़ी हो गई है, जिससे इसमें ज्यादा केबिन स्पेस और बेहतर रोड प्रेजेंस मिलती है। इसके एक्सटीरियर में डार्क क्रोम ग्रिल, हॉरिजॉन LED लाइट बार, क्वाड-बीम LED हेडलाइट्स और मजबूत व्हील आर्च जैसे एलिमेंट्स इसे और आकर्षक बनाते हैं।








