Electric Bike:भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Oben Electric की नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Oben Rorr Evo को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक लॉन्च के महज 15 दिनों के भीतर इस दमदार इलेक्ट्रिक बाइक को 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं।
शानदार डिजाइन, लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स से लैस Rorr Evo ने युवाओं के बीच खासा उत्साह पैदा किया है। यह उपलब्धि न सिर्फ देश में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार को दर्शाती है, बल्कि ग्राहकों के EV पर बढ़ते भरोसे और बदलती मोबिलिटी पसंद को भी मजबूत संकेत देती है।
कंपनी के मुताबिक Oben Rorr Evo की डिलीवरी जून 2026 से शुरू की जाएगी। ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 99,999 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर इस बाइक को बुक कर सकते हैं। कंपनी ने ऑनलाइन पेमेंट पोर्टल भी लाइव कर दिया है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया आसान हो गई है।

Electric Bike: Deliveries will start from June 2026
Oben Electric फिलहाल देश के 18 से ज्यादा राज्यों में अपनी मौजूदगी रखती है। कंपनी के 100 से अधिक शहरों में 150 से ज्यादा शोरूम और सर्विस सेंटर मौजूद हैं। हर शोरूम के साथ Oben Care सर्विस सेंटर भी उपलब्ध है, जहां ग्राहकों को बेहतर आफ्टर सेल्स सर्विस दी जाती है। कंपनी का दावा है कि उसका कस्टमर सैटिस्फैक्शन स्कोर 91 प्रतिशत है।

Electric Bike: Powerful battery and performance
Oben Rorr Evo में 9kW पावर वाला IPMSM मोटर दिया गया है, जो 250Nm का व्हील टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 3.4kWh की LFP बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 180 किलोमीटर तक की IDC रेंज देती है। यह बाइक केवल 3 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 110 किमी/घंटा है।
Electric Bike: Smart Features and Fast Charging
इस इलेक्ट्रिक बाइक में 5-इंच TFT डिस्प्ले, OTA अपडेट्स, नेविगेशन, जियो-फेंसिंग और SOS फीचर्स दिए गए हैं। बाइक 90 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है और कंपनी इसके साथ 8 साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है।











