Honda ADV 160 : भारतीय प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही अपना चर्चित एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी स्कूटर Honda ADV 160 भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस, आकर्षक डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के लिए पहचान बना चुका यह स्कूटर स्टाइल और प्रैक्टिकलिटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन माना जा रहा है।
माना जा रहा है कि भारत में इसका मुकाबला Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 जैसे प्रीमियम स्कूटर्स से होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Honda ADV 160 की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख से 1.60 लाख रुपये के बीच हो सकती है, जिससे यह एडवेंचर लुक और दमदार फीचर्स पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है।
Honda ADV 160 : खराब सड़कों पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगा
Honda ADV 160 का डिजाइन इसे आम स्कूटर्स से अलग बनाता है। इसमें बड़ी विंडस्क्रीन, मस्कुलर बॉडी पैनल, LED हेडलाइट्स और LED टेललाइट्स दी गई हैं। बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और 14-इंच फ्रंट तथा 13-इंच रियर व्हील्स इसे खराब सड़कों पर भी बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगे। 780mm सीट हाइट के साथ यह भारतीय राइडर्स के लिए आरामदायक साबित हो सकती है।
Honda ADV 160 : दमदार इंजन और माइलेज रहने की उम्मीद
स्कूटर में 157cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो करीब 16PS की पावर और 14.7Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। CVT ट्रांसमिशन के साथ यह शहर और हाईवे दोनों परिस्थितियों में स्मूद राइडिंग अनुभव देने में सक्षम होगा। माइलेज लगभग 40 से 45 kmpl तक रहने की उम्मीद है।
फीचर्स और सेफ्टी बेहद आरामदायक
Honda ADV 160 में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Honda Smart Key, कीलेस इग्निशन, USB चार्जिंग पोर्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा 27-30 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज और 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी यात्राओं को आसान बनाएगा।
फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, ABS और एडवांस सस्पेंशन सेटअप के साथ यह स्कूटर बेहतर कंट्रोल और आरामदायक राइडिंग अनुभव देने का दावा करता है।











