Honda Rebel 500 Launched: दोपहिया निर्माता होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपनी नई क्रूजर बाइक रेबेल 500 लॉन्च कर दी है। राइडर्स के लिए क्रूजर बाइक होंडा रेबेल 500 अपने आकर्षक डिजाइन, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है।
कंपनी ने होंडा रेबेल 500 में 471cc का लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-2 इंजन दिया है, जो 46 हॉर्सपावर और 43.3 Nm टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है।
होंडा रेबेल 500 में 16 इंच का व्हील बेस दिया गया है, जिसके साथ डुअल-चैनल ABS के साथ ब्रेकिंग सिस्टम, नेगेटिव LCD डिस्प्ले और ट्यूबलर स्टील फ्रेम दिया है। इसमें राइडर्स के लिए 690mm हाइट पर आरामदायक सीट दी गई है। सत्रह ही इसमें 11.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
होंडा रेबेल 500 के लुक की बात की जाए तो इसकी ब्लैक-आउट थीम बहुत ही आकर्षक है। इस क्रूजर बाइक में चौड़े फॉर्क सस्पेंशन, कास्ट एल्युमिनियम व्हील्स, स्लिपर क्लच असिस्ट, डाई-कास्ट एल्युमिनियम सब-फ्रेम और नए डिजाइन के फेंडर दिए गए हैं।
कंपनी के अनुसार क्रूजर बाइक रेबेल 500 सभी डीलर्स के नहीं मिलेगी। इसे गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में ही खरीदा जा सकेगा। इसकी डिलीवरी जून 2025 से शुरू होगी। गुरुग्राम और हरियाणा में इस बाइक की शुरुआती कीमत 5.12 लाख रुपये रखी गई है।









