Grand Cherokee Signature Edition: जीप इंडिया ने Grand Cherokee Signature Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस 5-सीटर एसयूवी के सिग्नेचर एडिशन को लक्ज़री और एडवांस टेक्नोलॉजी के शौकीनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Grand Cherokee Signature Edition में प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें Motorized Side Steps दिए गए हैं, दरवाजे खोलते ही ऑटोमैटिक बाहर आ जाते हैं, जिससे चढ़ना-उतरना ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है। इस एसयूवी में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 272hp और 400Nm का टार्क जनरेट करता है। यह यूनिट 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ी है, जो जीप के फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के माध्यम से सभी चार पहियों को पावर भेजती है।
इसके अलावा इसमें डुअल 11.6-इंच Rear Entertainment सिस्टम दिया गया है, जिसमें Cortex A55 प्रोसेसर वाले हाई-रेजोल्यूशन Android डिस्प्ले, जिसमें Wi-Fi, Bluetooth और AUX सपोर्ट मिलता है। 360° व्यू के साथ फ्रंट और रियर डैश कैमरा दिया गया है, जो पार्किंग और ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाता है।
Grand Cherokee Signature Edition की कीमत
Grand Cherokee Signature Edition आज 13 जून 2025 से भारत में सभी Jeep डीलर्स के यहाँ उपलब्ध हो गया है। सिग्नेचर एडिशन एसयूवी की कीमत 67.50 लाख रुपये से शुरू होती है।









