Kawasaki Eliminator Cruiser 500: मशहूर जैपनीज़ कंपनी कावासाकी ने भारत में अपनी क्रूजर बाइक Kawasaki Eliminator Cruiser 500 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। कावासाकी ने भारत में अपनी इस नई बाइक की कीमत 5.76 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी है।
Kawasaki Eliminator Cruiser 500 बाइक के फीचर्स
Eliminator Cruiser 500 में 451 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है, जिसमें 45bhp की अधिकतम पावर और 42.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट किया जा सकता है। इसे 6-स्पीड, रिटर्न शिफ्ट ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसमें कावासाकी की असिस्ट एंड स्लिपर क्लच तकनीक भी दी गई है। इस बाइक में ऑल-डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है, जिसमें आपको स्टाइल टैकोमीटर और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसे गजब के फीचर्स मिलते हैं।
Kawasaki Eliminator Cruiser 500 के स्पेसिफिकेशन
Eliminator Cruiser 500 बाइक में हाई-टेंसिल स्टील ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे स्विंगआर्म सस्पेंशन दिया गया है। Eliminator Cruiser 500 रेट्रो लुक के साथ अच्छी परफॉर्मेंस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस है। Eliminator Cruiser 500 बाइक के आगे और पीछे 18 इंच और 16 इंच के पहिए दिए गए हैं।
Eliminator Cruiser 500 बाइक के कलर ऑप्शन
Kawasaki कंपनी ने Eliminator Cruiser 500 बाइक को सिर्फ एक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, जो कि फ्लैट स्पार्क ब्लैक कलर में आएगी। इस बाइक को ऑल-ब्लैक थीम में डिजाइन किया गया है। इसके अलावा Eliminator Cruiser 500 बाइक में बार स्टाइल टैकोमीटर और गियर पोजिशन इंडिकेटर दिए गए हैं।








