Kia Seltos Hybrid : किआ ने यूरोपीय बाजार के लिए अपनी बिल्कुल नई सेल्टोस हाइब्रिड से पर्दा उठा दिया है। नई SUV में कंपनी ने अत्याधुनिक हाइब्रिड पावरट्रेन दिया है, जो यूरोप के कई देशों, खासकर UK में इसका एकमात्र इंजन विकल्प होगा। बेहतर माइलेज, कम उत्सर्जन और आधुनिक तकनीक के साथ आने वाली यह SUV इस साल के अंत तक यूरोप और अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। वहीं, भारतीय ग्राहकों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि नई किआ सेल्टोस हाइब्रिड के 2027 के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्च होने की संभावना है।
1.6-लीटर हाइब्रिड इंजन
नई Kia Seltos Hybrid में 1.6-लीटर GDI हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Kia ने पहले इस मॉडल की झलक दिखाई थी, लेकिन उस समय इंजन और पावरट्रेन की जानकारी साझा नहीं की गई थी।
2WD और e-AWD दोनों विकल्प के साथ पेश
नई Kia Seltos Hybrid को कंपनी 2WD और e-AWD (Electronic All-Wheel Drive) दोनों ड्राइवट्रेन विकल्पों के साथ पेश करेगी। 2WD वेरिएंट 154PS की अधिकतम पावर जनरेट कर फ्रंट व्हील्स को पावर देता है, जबकि बेहतर प्रदर्शन और अतिरिक्त ग्रिप चाहने वाले ग्राहकों के लिए e-AWD वेरिएंट 178PS की दमदार पावर के साथ उपलब्ध होगा। सबसे खास बात यह है कि Kia की यह पहली हाइब्रिड SUV होगी, जिसमें e-AWD सिस्टम दिया गया है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से अधिक सुरक्षित, स्मूद और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड होगा।
e-AWD सिस्टम के फायदे अनेक
e-AWD सिस्टम बेहतर ट्रैक्शन, स्टेबिलिटी और हैंडलिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह इलेक्ट्रॉनिक ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम सड़क की स्थिति के अनुसार आगे और पीछे के एक्सल के बीच टॉर्क का संतुलित वितरण करता है, जिससे तेज रफ्तार या फिसलन वाली सड़कों पर भी वाहन का नियंत्रण बेहतर बना रहता है। Kia भविष्य में इस हाइब्रिड तकनीक को भारतीय बाजार में भी पेश करने की योजना बना रही है।
कई एडवांस फीचर्स हैं उपलब्ध –
नई Seltos Hybrid में Eco, Normal और Sport जैसे मल्टीपल ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Smart Regenerative Braking 3.0, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और Vehicle-to-Load (V2L) जैसी आधुनिक तकनीकें भी मिलती हैं। Kia का दावा है कि Smart Regenerative Braking 3.0 तकनीक का इस्तेमाल करने वाली यह कंपनी की पहली हाइब्रिड SUV है।
V2L और Stay Mode
Vehicle-to-Load (V2L) फीचर की मदद से यूजर्स वाहन की बैटरी से बाहरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। वहीं, Stay Mode के जरिए गाड़ी पार्क रहने के दौरान भी क्लाइमेट कंट्रोल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम बिना इंजन पर अतिरिक्त लोड डाले आरामदायक केबिन वातावरण बनाए रखते हैं।
इंटीरियर और सेफ्टी की बात करें – नई Seltos Hybrid के केबिन में स्पोर्टी सीट्स, क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 30-इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा SUV में क्रूज कंट्रोल और ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) फीचर्स का बड़ा पैकेज भी मिलेगा। Kia आने वाले समय में इसकी कीमत, लॉन्च डेट और अन्य स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक जानकारी साझा करेगी।











