Tuesday, March 10, 2026
HomeAutoKinetic DX EV: लॉन्च हुआ एडवांस्ड टेलीकिनेटिक फीचर्स वाला Electric Scooter

Kinetic DX EV: लॉन्च हुआ एडवांस्ड टेलीकिनेटिक फीचर्स वाला Electric Scooter

काइनेटिक ने भारत में Kinetic DX Electric Scooter लॉन्च कर दी है। Kinetic EV के Kinetic DX वैरिएंट की कीमत 1,11,499 रुपये (एक्स-शोरूम) और काइनेटिक Kinetic DX+ वैरिएंट की कीमत 1,17,499 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। Kinetic DX EV की बुकिंग Kinetic EV की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 1000 रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है। 

Kinetic DX EV में 2.6 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसे Range-X ने बनाया है। Kinetic DX+ वैरिएंट  में यह बैटरी अनुमानित IDC रेंज 116 किमी देती है। Kinetic DX EV 90 किमी/घंटा की स्पीड तक चल सकती है और इसमें 3 मोड्स ऑप्शन (रेंज, पावर, टर्बो) दिए गए हैं।

Kinetic DX EV डिज़ाइन

Kinetic DX EV में स्पोर्टी LED हेडलाइट्स, LED DRL, मेटल बॉडी और बड़ा फ्लोरबोर्ड दिया गया है। इसमें 37-लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज है, जिसमें 1 फुल और 1 हाफ हेलमेट के साथ थोड़ा अन्य सामान भी रखा जा सकता है।

Kinetic DX EV कलर ऑप्शन

Kinetic DX EV में टेलिस्कोपिक और एडजस्टेबल रियर शॉक एब्जॉर्बर्स और ब्रेकिंग ड्यूटी 220mm फ्रंट डिस्क और 130mm रियर ड्रम ब्रेक के साथ कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। Kinetic DX+ को रेड, ब्लू, व्हाइट, सिल्वर और ब्लैक कलर तथा Kinetic DX को सिल्वर और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

Kinetic DX EV फीचर्स

Kinetic DX में 8.8-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक डेडिकेटेड मोबाइल ऐप दिया गया है, जबकि Kinetic DX+ में रियल-टाइम राइड स्टैट्स और व्हीकल डेटा, जियो-फेंसिंग, इंट्रूडर अलर्ट, फाइंड माई काइनेटिक, ट्रैक माई काइनेटिक सहित कई एडवांस्ड टेलीकिनेटिक फीचर्स दिए गए हैं। Kinetic DX के दोनों वेरिएंट्स में ब्लूटूथ के माध्यम से इंस्टेंट CRM कनेक्ट के लिए एक डेडिकेटेड काइनेटिक असिस्ट स्विच भी दिया गया है। साथ ही ब्लूटूथ-सक्षम फीचर्स में बिल्ट-इन स्पीकर के माध्यम से म्यूजिक और वॉइस नेविगेशन और क्रूज़ कंट्रोल फीचर भी दिया गया है।

Related Articles

Latest News