HomeAutoLexus ES का इलेक्ट्रिक अवतार: 2 इंजन ऑप्शन के साथ दमदार एंट्री

Lexus ES का इलेक्ट्रिक अवतार: 2 इंजन ऑप्शन के साथ दमदार एंट्री

नई Lexus ES को कंपनी ने दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ उतारा है—Lexus ES 350h हाइब्रिड और Lexus ES 500e इलेक्ट्रिक। फिलहाल इलेक्ट्रिक वर्जन ES 500e की शुरुआती कीमत ₹89.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि हाइब्रिड मॉडल की कीमतों का खुलासा आने वाले समय में किया जाना तय हुआ है ।

Attractive and sharp design

नई ES का डिजाइन कंपनी के कॉन्सेप्ट Lexus LF-ZC से प्रेरित है, जिसमें शार्प बॉडी लाइन्स और फ्यूचरिस्टिक अपील देखने को मिलती है। इसके फ्रंट में लो-सीट शार्कनोज़ डिजाइन, एंगल्ड LED DRLs और अलग हेडलाइट सेटअप दिया गया है। इलेक्ट्रिक वर्जन में क्लोज्ड ग्रिल मिलती है, जबकि हाइब्रिड मॉडल में छोटा एयर इनलेट दिया गया है। साइड प्रोफाइल में कूपे-स्टाइल रूफलाइन, उभरे हुए फेंडर्स और पीछे फुल-विड्थ लाइटबार इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

Premium and minimalist interiors

कार का केबिन पहले से ज्यादा मॉडर्न और मिनिमलिस्ट बनाया गया है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14-इंच की बड़ी टचस्क्रीन और ‘हिडन’ स्विच दिए गए हैं, जो कार स्टार्ट होने पर ही दिखाई देते हैं। यह फीचर केबिन को Clean and futuristic look देता है।
Powerful electric performance

 

Lexus ES 500e में 75 kWh बैटरी पैक और डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो 338 bhp की पावर जनरेट करता है। कंपनी के अनुसार, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 580 किमी तक की रेंज दे सकती है। वहीं, Lexus ES 350h में 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जिसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

Booking and Delivery

कंपनी ने ES 500e के लिए बुकिंग शुरू कर दी है और इसकी डिलीवरी 2026 के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है। नई Lexus ES अब लग्जरी, एडवांस टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शानदार मिश्रण बनकर सामने आई है, जो प्रीमियम सेडान सेगमेंट में एक new benchmark सेट कर सकती है।

Related Articles

Latest News