Maruti Suzuki February Sale Report 2025: मारुति सुजुकी की फरवरी में कुल बिक्री, फरवरी महीने में इकाई नई दिल्ली, 01 मार्च (हि.स.)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शनिवार को कहा कि फरवरी में उसकी कुल बिक्री सालाना आधार पर मामूली वृद्धि के साथ 1,99,400 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में कुल 1,97,471 वाहन बेचे थे।
Maruti Suzuki February Sale Report 2025 Unit इकाई रही
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने जारी एक बयान में कहा कि फरवरी में उसकी कुल बिक्री साल-दर-साल आधार पर मामूली वृद्धि के साथ 1,99,400 इकाई रही। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने कुल 1,97,471 इकाइयां बेची थीं। कंपनी ने बताया कि फरवरी महीने में कुल घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 1,60,791 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 1,60,271 इकाई थी। ये पिछले साल की समान अवधि की तुलना में मामूली वृद्धि है।
Also Read:- Punch की छुट्टी करने आयी Maruti की कॉम्पैक्ट SUV, किलर लुक और Powerfull इंजन के साथ मिलेंगे झक्कास फीचर्स
Maruti Suzuki February Sale Report 2025 Alto ऑल्टो
एमएसआई ने कहा कि ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित मिनी सेगमेंट कारों की बिक्री पिछले साल इसी महीने में 14,782 इकाई के मुकाबले घटकर 10,226 इकाई रह गई। हालांकि, बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर समेत कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री बढ़कर 72,942 इकाई हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 71,627 इकाई थी।
Maruti Suzuki February Sale Report 2025 Ertiga Brazza Grand Vitara
इसके अलावा ग्रैंड विटारा ब्रेज़ा, अर्टिगा, एक्सएल6, जिम्नी जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री फरवरी महीने 65,033 इकाई रही जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 61,234 इकाई थी। वैन ईको की बिक्री फरवरी महीने में 11,493 इकाई रही जबकि फरवरी 2024 में यह 12,147 इकाई थी। हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री 2,710 इकाई रही जबकि फरवरी 2024 में यह 3,126 इकाई थी।
Maruti Suzuki February Sale Report 2025 Total Unit इकाई
मारुति सुजुकी ने कहा कि फरवरी महीने में उसका निर्यात 25,021 इकाई रहा जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 28,927 इकाई था।
Also Read:- Innova को जोरदार टक्कर देने आयी Powerful engine वाली Maruti Ertiga की धाकड़ 7 सीटर कार
Innova को जोरदार टक्कर देने आयी Powerful engine वाली Maruti Ertiga की धाकड़ 7 सीटर कार








