Mercedes Benz-AMG G 63 Collector’s Edition: मर्सिडीज-बेंज मर्सिडीज-बेंज अपनी एसयूवी G 63 का स्पेशल एडिशन मर्सिडीज-बेंज G 63 कलेक्टर एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में इसकी कीमत एक्स-शोरूम 4.30 करोड़ रुपये रखी गई है और Mercedes Benz-AMG G 63 Collector’s Edition की केवल 30 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इसकी बुकिंग आज से ऑफिशियली शुरू हो गई है और डिलीवरी 2025 की चौथी तिमाही में शुरू होगी।
Mercedes Benz-AMG G 63 Collector’s Edition को मिड ग्रीन मैग्नो और रेड मैग्नो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें रियर स्पेयर व्हील कवर पर ‘वन ऑफ थर्टी’ प्लेट और SUV की लंबाई में चलने वाली साइड प्रोटेक्शन स्ट्रिप के लिए एक अनूठी फिनिश भी दी गई है. इसमें 22-इंच के AMG-स्पेक अलॉय व्हील्स हैं, जिसमें गोल्ड टच दिया गया है।
Mercedes Benz-AMG G 63 Collector’s Edition इंटीरियर में ड्यूल-टोन, मैनुफैक्चर कैटलाना बेज और ब्लैक नप्पा लेदर सीट अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड के लिए ओपन-पोर नेचुरल वॉलनट वुड ट्रिम दिए गए हैं। ग्राहक अपने नाम को इस एसयूवी के डैशबोर्ड ग्रैब हैंडल पर अंकित करवा सकते हैं।
Mercedes Benz-AMG G 63 Collector’s Edition में 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जिसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक है। यह 585hp और 850Nm का टार्क जनरेट करता है और माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से अतिरिक्त 22hp का बूस्ट मिलता है। इंजन को 9-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें पैडल शिफ्टर्स हैं और पावर को 4Matic सिस्टम के माध्यम से सभी चार पहियों तक भेजा जाता है। मर्सिडीज-बेंज का दावा है कि यह 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 4.4 सेकंड में पकड़ लेता है।









