TVS Apache RTR 310: भारतीय दोपहिया निर्माता टीवीएस मोटर ने अपनी लोकप्रिय बाइक Apache RTR 310 का नया अपडेटेड वैरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। नए वैरिएंट में कई लेटेस्ट फीचर्स जोड़े गए हैं।
TVS Apache RTR 310 के नए वैरिएंट्स में नया ट्रांसपेरेंट क्लच कवर, नकल गार्ड और नया फायरी रेड कलर ऑप्शन जोड़ा गया है। इसके अलावा अब इसमें 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं। Apache RTR 310 में ड्रैग टॉर्क कंट्रोल स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया गया है, जिससे बाइक की स्टेबिलिटी और रियर व्हील ग्रिप बेहतर होती है। डायनामिक प्रो वर्ज़न में अब लॉन्च कंट्रोल जैसे हाई-परफॉर्मेंस रेसिंग फीचर भी जोड़े गए हैं।
TVS Apache RTR 310 Price
नई TVS Apache RTR 310 के दो वैरिएंट्स लांच हुए हैं, जिसमें बेस वैरिएंट की कीमत 2.40 लाख रुपये और टॉप वैरिएंट की कीमत 2.57 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ टीवीएस ने दो BTO (Built-To-Order) किट्स भी पेश की हैं, इसके लिए अलग से कीमत चुकानी होगी। साथ ही TVS Apache RTR 310 के सेपांग ब्लू पेंट स्कीम के लिए 10 हजार रुपये अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।
Apache RTR 310 के नए वैरिएंट्स में प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें क्रूज़ कंट्रोल, थ्रॉटल बाय वायर सिस्टम, 5 राइडिंग मोड्स- अर्बन, रेन, सुपरमोटो, स्पोर्ट और ट्रैक, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर व्हील लिफ्ट प्रोटेक्शन, एडजस्टेबल लीवर, टॉप वैरिएंट में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी दिया गया है।
Apache RTR 310 के साथ वाली BTO किट-1 में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एडजस्टेबल सस्पेंशन, ब्रास चेन और BTO किट-2 में हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स- कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, व्हीली कंट्रोल, स्लोप डिपेंडेंट कंट्रोल, कीलेस राइड कंट्रोल, कॉर्नरिंग ड्रैग टॉर्क और क्रूज़ कंट्रोल की सुविधा मिलेगी।
Apache RTR 310 Top Speed
Apache RTR 310 बाइक में मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें दमदार 312cc रिवर्स-इंक्लाइंड लिक्विड-कूल्ड इंजन पावर 35.1 BHP, टॉर्क 28.7 Nm 0-60 किमी/घंटा दिया गया है, जो सिर्फ 2.81 सेकंड में 150 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड स्लिपर क्लच गियरबॉक्स जोड़े गए हैं। साथ ही इसमें दो नए स्मार्ट सिस्टम स्मार्ट टॉर्क फिल्टर और इंटेलिजेंट इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल कंट्रोल भी दिए गए हैं। यह दोनों तकनीकें थ्रॉटल इनपुट के आधार पर फ्यूलिंग और इग्निशन को एडजस्ट करती हैं, जिससे स्मूद टॉर्क डिलीवरी और बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है।











