Thursday, April 23, 2026
HomeAutoNew KTM 350 launch : कम कीमत में प्रीमियम परफॉर्मेंस, Duke और...

New KTM 350 launch : कम कीमत में प्रीमियम परफॉर्मेंस, Duke और Adventure तैयार

New KTM 350 launch : ऑस्ट्रिया की मशहूर टू-व्हीलर कंपनी KTM ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर 390 सीरीज को नए अंदाज़ में पेश करते हुए KTM 350 Duke और KTM 350 Adventure को लॉन्च किया है।
New KTM 350 launch  : इन बाइक्स की सबसे बड़ी खासियत इनका नया 350cc इंजन है, जिसे खास तौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
New KTM 350 launch : दरअसल, यह इंजन न केवल बेहतर बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देने का वादा करता है, बल्कि कम इंजन क्षमता के चलते टैक्स स्ट्रक्चर यानी GST का फायदा भी दिलाता है, जिससे इनकी कीमत 390 सीरीज के मुकाबले ज्यादा किफायती रखी जा सकती है।
New KTM 350 launch  : यही रणनीति KTM को उन ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करती है, जो प्रीमियम लुक, एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन बजट के चलते 390 सीरीज तक नहीं पहुंच पाते।
New KTM 350 launch : Price and Positioning

नई KTM 350 Duke की शुरुआती कीमत ₹2.77 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि 350 Adventure ₹2.81 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। यह दोनों बाइक अब 390 सीरीज से नीचे पोजिशन की गई हैं, जिससे प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री और आसान हो गई है।

New KTM 350 launch : Engine and Performance

पहले जहां 390 सीरीज में 399cc इंजन मिलता था, अब इन नए मॉडल्स में 350cc इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 41hp की पावर और 33.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि पुराने 390 मॉडल्स (44hp और 39Nm) की तुलना में पावर थोड़ी कम है, लेकिन रियल-लाइफ राइडिंग में परफॉर्मेंस लगभग समान महसूस होती है।

New KTM 350 launch
New KTM 350 launch
New KTM 350 launch : Hardware and Features
New KTM 350 launch : नई 350 सीरीज के इन मॉडलों में KTM ने बड़े बदलाव करने के बजाय अपनी proven सेटअप को ही बरकरार रखा है, जिससे राइडर्स को भरोसेमंद और प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलता है। KTM 350 Duke और KTM 350 Adventure दोनों में वही हाई-एंड हार्डवेयर दिया गया है, जिसमें अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, बेहतर सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS और फुली-डिजिटल TFT डिस्प्ले शामिल हैं।
New KTM 350 launch : कंपनी ने इन बाइक्स के डिजाइन और ओवरऑल डाइमेंशन को भी काफी हद तक 390 सीरीज के समान रखा है, जिससे इनका एग्रेसिव लुक और रोड प्रेजेंस बरकरार रहता है। यही कारण है कि ये नई 350 बाइक्स उन राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आती हैं, जो 390 सीरीज जैसी स्टाइल और फीचर्स तो चाहते हैं, लेकिन थोड़े ज्यादा संतुलित और किफायती पैकेज में।
New KTM 350 launch
New KTM 350 launch
New KTM 350 launch :  Big role of GST

भारत में 350cc से ज्यादा इंजन वाली बाइक्स पर ज्यादा GST लगता है, जबकि 350cc तक की बाइक्स पर 18% टैक्स लागू होता है। इसी वजह से KTM ने इंजन क्षमता घटाकर इन बाइक्स की कीमत कम कर दी है।

नई KTM 350 Duke और 350 Adventure उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। यह मॉडल 250cc और 390cc सेगमेंट के बीच एक मजबूत विकल्प बनकर उभरते हैं।

Related Articles

Latest News