Thursday, May 14, 2026
HomeAutoलेटेस्ट फीचर्स के साथ गर्दा उड़ाने आ रही है नई Yezdi Adventure...

लेटेस्ट फीचर्स के साथ गर्दा उड़ाने आ रही है नई Yezdi Adventure बाइक

दोपहिया निर्माता एजदी 4 जून 2025 को भारत में नई Yezdi Adventure 2025 बाइक लॉन्च करेगी। नई एजदी एडवेंचर बाइक उन राइडर्स के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगी जो स्टाइल और ऑफ-रोडिंग का बेहतरीन अनुभव चाहते हैं।

नई Yezdi Adventure बाइक में ट्विन हेडलाइट सेटअप दिया गया है, जो BMW GS सीरीज से प्रेरित है। इसमें नए कलर स्कीम और ग्राफिक्स भी जोड़े गए हैं। इसमें 334cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 29.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे OBD-2B उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप अपग्रेड किया जा सकता है।

नई Yezdi Adventure बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और तीन ABS मोड्स (रोड, रेन, ऑफ-रोड) जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि नई Yezdi Adventure बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 2.10 लाख रुपये से 2.20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Related Articles

Latest News