Wednesday, May 6, 2026
HomeAutoNissan Gravite CNG : सस्ती कीमत में दमदार माइलेज और जबरदस्त फीचर्स...

Nissan Gravite CNG : सस्ती कीमत में दमदार माइलेज और जबरदस्त फीचर्स का तड़का

Nissan Gravite CNG : निसान की पॉपुलर MPV Nissan Gravite CNG अब अपने CNG वेरिएंट के साथ और भी ज्यादा प्रैक्टिकल और किफायती विकल्प बनकर सामने आई है। इस मॉडल में दी गई ट्विन-सिलेंडर तकनीक इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जिससे बूट स्पेस पर कम असर पड़ता है और फैमिली के साथ लंबी यात्राओं में सामान रखने की सुविधा बनी रहती है। इसके साथ ही बेहतर माइलेज इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद किफायती बनाता है, जबकि स्मूद और भरोसेमंद इंजन परफॉर्मेंस शहर और हाईवे दोनों पर संतुलित ड्राइविंग अनुभव देता है। कार में मिलने वाले मॉडर्न फीचर्स, आरामदायक सीटिंग और सेफ्टी एलिमेंट्स इसे फैमिली यूज के लिए और भी आकर्षक बनाते हैं। कुल मिलाकर, स्टाइल, स्पेस, माइलेज और बजट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती यह MPV उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प है जो कम खर्च में ज्यादा सुविधा और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।
Nissan Gravite CNG
Nissan Gravite CNG
Nissan Gravite CNG: जापानी कार कंपनी निसान ने अपनी बजट MPV निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) को अब CNG ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इस MPV को पेश किया था और अब इसका CNG वेरिएंट ग्राहकों के लिए उपलब्ध कर दिया गया है, जिससे यह ज्यादा किफायती और इको-फ्रेंडली विकल्प बन गई है।
Nissan Gravite CNG: New option with CNG

Nissan Gravite CNG को डीलरशिप लेवल पर फिटेड किट के साथ पेश किया गया है। इसमें ट्विन-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 25-25 लीटर पानी की क्षमता वाले दो सिलेंडर दिए गए हैं। इस सेटअप की खास बात यह है कि इससे बूट स्पेस पर ज्यादा असर नहीं पड़ता और सामान रखने की पर्याप्त जगह मिलती है।

Nissan Gravite CNG
Nissan Gravite CNG
Nissan Gravite CNG : Features and safety

फीचर्स की बात करें तो इस MPV में LED लाइट्स, बॉडी क्लैडिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, TPMS, ESC और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी इस MPV पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसे बढ़ाकर 10 साल या 2 लाख किलोमीटर तक किया जा सकता है।

Nissan Gravite CNG  : Engine and Performance

Nissan Gravite में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे यह शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त बनती है।

Nissan Gravite CNG : price and competition

सीएनजी किट की कीमत 83 हजार रुपए रखी गई है, जिसे अतिरिक्त शुल्क देकर लगवाया जा सकता है। वहीं, इसके पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है। बजट एमपीवी सेगमेंट में Nissan Gravite का मुकाबला Maruti Ertiga और Renault Triber जैसी लोकप्रिय कारों से होगा।

इंट्रोडक्टरी कीमत सिर्फ ₹82,999 है, जो ऑथराइज्ड डीलरशिप पर फिट की जाएगी. ये 60 शहरों और 16 राज्यों में उपलब्ध है. किट पर 3 साल/1 लाख किमी की थर्ड-पार्टी वारंटी मिलती है. भारी-ड्यूटी 8.1mm वॉल सिलिंडर और डायनामिक एडवांसर टेक्नोलॉजी के साथ ये सुरक्षित और एफिशियंट है. इस किट के बाद 22-24 KMKG तक का क्लेम्ड माइलेज मिलने की उम्मीद है. आइए डिज़ाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर नज़र डालते हैं.

Nissan Gravite CNG
Nissan Gravite CNG

Nissan Gravite CNG :  Design and interior

इसके फ्रंट में पियानो ब्लैक 2D ग्रिल एयरो एक्सेंट के साथ आकर्षक है. सिग्नेचर LED हेडलैंप्स, क रिस्टल एज LED टेल लैंप्स और डुअल-टोन R15 फ्लेक्स व्हील्स इसे रोड पर प्रेजेंस देते हैं. 182 mm ग्राउंड क्लियरेंस भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त है. ओवरऑल डिजाइन फैमिली-ओरिएंटेड है. बोल्ड लेकिन प्रैक्टिकल, जिसमें मॉड्यूलर सीटिंग और अच्छा बूट स्पेस (थर्ड रो के साथ/बिना) शामिल है. CNG किट के ट्विन टैंक वर्टिकली स्टैक्ड हैं, जो बूट स्पेस और थर्ड रो को न्यूनतम प्रभावित करते हैं.

 

Related Articles

Latest News