HomeAutoलेटेस्ट फीचर्स के साथ सिर्फ 42,000 रुपये में लॉन्च हुआ Odysse HyFy...

लेटेस्ट फीचर्स के साथ सिर्फ 42,000 रुपये में लॉन्च हुआ Odysse HyFy ई-स्कूटर

भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन ओडिसी (Odysse) ने अपना नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse HyFy मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत सिर्फ 42,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। 

Odysse HyFy ईवी 250-वाट मोटर पर चलती है और 48V या 60V बैटरी विकल्पों के साथ उतारा गया है, इसकी अधिकतम स्पीड 25 किमी/घंटा है। यह स्कूटर लो-स्पीड ईवी है, इसलिए इसे चलाने के लिए अधिकांश राज्यों में ड्राइविंग लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी।

Odysse HyFy के फीचर्स

Odysse HyFy स्कूटर में क्रूज़ कंट्रोल, कीलेस स्टार्ट, सिटी ड्राइव, पार्किंग और रिवर्स मोड्स और एक डिजिटल एलईडी मीटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो राइडर को स्पीड और बैटरी की स्थिति के बारे में जानकारी देता है। Odysse HyFy स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 215 मिमी है, इसका वजन 88 किलोग्राम है। Odysse HyFy भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त है। यह स्कूटर 150 किलोग्राम तक का भार उठा सकती है। Odysse HyFy स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और हेवी स्प्रिंग-लोडेड रियर सस्पेंशन दिए गए हैं, इससे स्मूथ राइड मिलती है।

Odysse HyFy की बैटरी

Odysse HyFy स्कूटर 250W मोटर द्वारा संचालित है और 48V या 60V सिस्टम पर काम करता है। यह 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करता है। इसमें दो बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं। पहली ग्राफीन बैटरी (48V/60V, 32AH) जो पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 8 घंटे लेती है और दूसरी लिथियम-आयन बैटरी (60V, 24AH) जो तेजी से 4 घंटे में चार्ज होती है। बैटरी प्रकार के आधार पर, HyFy एक बार चार्ज करने पर 70–89 किमी की रेंज प्रदान करता है।

Odysse HyFy स्कूटर के कलर

Odysse HyFy स्कूटर को पांच कलर्स ऑप्शन के साथ उतारा गया है, जिसमें रॉयल मैट ब्लू, सिरेमिक सिल्वर, ऑरोरा मैट ब्लैक, फ्लेयर रेड, और जेड ग्रीन शामिल हैं।

Related Articles

Latest News