Friday, April 24, 2026
HomeAutoInnova और Ertiga की कमर तोड़ने आयी Renault Triber की शानदार 7...

Innova और Ertiga की कमर तोड़ने आयी Renault Triber की शानदार 7 Seater Car

Innova और Ertiga की कमर तोड़ने आयी Renault Triber की शानदार 7 Seater Car. भारतीय बाजार में जब भी बात 7 Seater Car की आती है तो Innova और Ertiga का जिक्र जरूर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों 7 Seater कारों से भी कम कीमत पर एक 7 सीटर कार उपलब्ध है जिसकी अच्छी डिमांड है और ये माइलेज और सेफ्टी के मामले में भी अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड रखती है. दरअसल हम जिस कार की बात कर रहे हैं वो है Renault Triber जो कि एक MPV है. जो सस्ती कार होने के बाद भी अच्छा-खासा लुक और अगड़े फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं. आज हम आपको इसकी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Renault Triber 7 Seater MPV Car का डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Renault Triber MPV कार में खूबसूरत ग्रिल और प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलते हैं, जबकि साइड्स में ब्लैक क्लैडिंग और फ्लेयर्ड रियर व्हील आर्च हैं. ट्राइबर में 625-लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसके लिए आपको आखिरी रॉ की सीट्स बंद करनी होंगी.

Renault Triber 7 Seater MPV Car के फीचर्स 

Renault Triber के टॉप मॉडल RXZ में दूसरी पंक्ति के वेंट के साथ एसी और कूल्ड ग्लोवबॉक्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टीपल स्टोरेज स्पेस, डुअल फ्रंट ग्लोव बॉक्स और Apple CarPlay/Android Auto के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ ही सेफ्टी के लिए इसमें 4 एयरबैग मिल जाते हैं. वही ग्लोबल NCAP ने कार को एडल्ट्स के लिए 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है. वहीं, बच्चों के लिए 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है.

Renault Triber 7 Seater Car इंजन क्वालिटी और माइलेज

इस कार के इंजन क्वालिटी की बात करें तो Renault Triber में 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72bhp और 96Nm का टार्क जनरेट करता है. यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ फाइव-स्पीड एएमटी यूनिट के साथ आती है. Renault Triber में क्रमशः 19kmpl और 18.29kmpl की शानदार फ्यूल इकॉनमी मिलती है.

Renault Triber 7 Seater MPV Car की कीमत और वेरिएंट

Renault Triber चार वेरिएंट्स – RXE, RXL, RXT और RXZ में आती है. इसे व्हाइट, सिल्वर, ब्लू, मस्टर्ड और ब्राउन जैसे पांच रंगों में खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत 6.09 लाख रुपये से शुरू होती है और 8.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. Innova और Ertiga की कमर तोड़ने आयी Renault Triber की शानदार 7 Seater Car.

Related Articles

Latest News