सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारतीय बाजार में सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वैरिएंट 2025 लॉन्च किया है। एवेनिस स्कूटर का स्टैंडर्ड वेरिएंट अब OBD-2B कंप्लायंट है।
नया सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट चार कलर ऑप्शन में उतारा गया है, इसमें ग्राहक ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक एवं पर्ल ग्लेशियर व्हाइट, ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक एवं पर्ल मीरा रेड, चैंपियन येलो एवं ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक और ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक का ऑप्शन चुन सकते हैं।
नई सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वैरिएंट में 124.3 सीसी, ऑल-एल्युमीनियम 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है। यह 6,750 आरपीएम पर 8.58 बीएचपी का अधिकतम पावर आउटपुट और 5,500 आरपीएम पर 10 एनएम का पीक टॉर्क देता है। यह सुजुकी इको परफॉर्मेंस पर आधारित है।
नई सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 91,400 रुपए है। OBD-2B (On-Board Diagnostics 2B) एक नया सरकारी नियम है, जिसमें बाइकों को ज्यादा कड़े एमिशन नॉर्म्स का पालन करना पड़ता है। इससे गाड़ियां न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल बनती हैं, बल्कि उनकी परफॉर्मेंस पर भी नजर रखी जा सकती है।
नए सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वैरिएंट में LED हेडलाइट और टेललाइट है, जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ है, लेकिन इसमें ब्लूटूथ कम्पैटिबिलिटी नहीं है।








