Saturday, May 23, 2026
HomeAutoTriumph bike launch : Tiger 900 Alpine और Desert Edition, ने भारत...

Triumph bike launch : Tiger 900 Alpine और Desert Edition, ने भारत में मचाया धमाल

Tiger 900 Alpine Edition को GT Pro मॉडल के आधार पर तैयार किया गया है। यह बाइक लंबी दूरी की टूरिंग और हाईवे राइडिंग के लिए बेहतर मानी जाती है। इसमें स्नोडोनिया व्हाइट और सैफायर ब्लैक कलर स्कीम के साथ आकर्षक ब्लू हाइलाइट्स दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें फैक्ट्री-फिटेड टूरिंग एक्सेसरीज और Akrapovic साइलेंसर भी शामिल किया है।

Triumph bike launch
Triumph bike launch

Tiger 900 Desert Edition Rally Pro मॉडल पर आधारित है और इसे ज्यादा मजबूत ऑफ-रोड क्षमता के साथ पेश किया गया है। बाइक में Baja Orange हाइलाइट्स, अतिरिक्त प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट, एडवेंचर-केंद्रित स्टाइलिंग और Akrapovic साइलेंसर दिया गया है, जो इसकी दमदार पहचान को और मजबूत बनाता है।

दोनों स्पेशल एडिशन में 888cc का इनलाइन तीन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड T-Plane इंजन मिलता है। यह इंजन 108 hp की अधिकतम पावर और 90 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर से जोड़ा गया है।

Triumph bike launch
Triumph bike launch

फीचर्स की बात करें तो इनमें TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, एडवांस इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स और प्रीमियम सस्पेंशन सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं। नए एडिशन उन ग्राहकों को आकर्षित करेंगे जो प्रीमियम एडवेंचर मोटरसाइकिल में अलग पहचान और बेहतर राइडिंग अनुभव चाहते हैं।

Related Articles

Latest News