दक्षिण कोरियाई कार निर्माता Hyundai ने भारतीय बाजार में Hyundai Exter को दो नए अपडेटेट वैरिएंट पेश किए हैं। Hyundai ने नए वैरिएंट को S Smart और SX Smart के नाम से पेश किया है।
Hyundai Exter S Smart सिंगल-पैन सनरूफ के साथ आएगा, साथ ही इसमें LED डे-टाइम रनिंग लैंप्स, LED टेल लैंप्स, TPMS, 15-इंच स्टील व्हील्स और रियर AC वेंट्स जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
वहीं Hyundai Exter SX Smart, SX पर आधारित है, इसमें कीलेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप फीचर जोड़ा गया है। साथ ही इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, रियर पार्किंग कैमरा, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और शार्क फिन एंटीना जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Hyundai Exter के दोनों वैरिएंट में ग्राहक 9.0-इंच टचस्क्रीन के साथ वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto और रियर कैमरा के लिए 14,999 रुपये में विकल्प चुन सकते हैं। ये Hyundai के असली एक्सेसरीज हैं, जिन पर कंपनी 3 साल की वारंटी भी दे रही है।
Hyundai Exter के सभी वेरिएंट्स में मानक के रूप में केवल 8.0-इंच टचस्क्रीन मिलता है. Hyundai ने Exter पर ISOFIX एंकर पॉइंट्स को भी मानक बना दिया है। Exter 83hp, 114Nm 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जो 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। CNG स्पेक में यह इंजन 69hp और 95.2Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है और केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। इसमें Hyundai का नया डुअल CNG सिलेंडर टैंक सेटअप भी है।
Hyundai Exter के S Smart की कीमत 7.69 लाख रुपये और SX Smart की कीमत 8.16 लाख रुपये से शुरू होती है और ये पेट्रोल और CNG दोनों वर्जन में उपलब्ध है।











