यामाहा ने अपनी लोकप्रिय बाइक FZ-X का लेटेस्ट हाइब्रिड वर्जन लॉन्च कर दिया है। नई Yamaha FZ-X बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये रखी गई है। इसे डार्क मैट ब्लू और मेटालिक ब्लैक कलर ऑप्शन खरीदा जा सकेगा।
Yamaha FZ-X Engine
नई FZ-X हाइब्रिड में 149 सीसी का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7,250 rpm पर 12.2 bhp की पावर और 5,500 rpm पर 13.3 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। साथ ही इसमें एक स्मार्ट मोटर जनरेटर दिया गया है, जो बाइक को धीमे चलने पर एक्स्ट्रा सपोर्ट देता है। इसके साथ ही इसमें स्टॉप एंड स्टार्ट (SSS) भी दिया गया है, जो ट्रैफिक में बाइक रुकने पर इंजन को स्वतः बंद कर देता है, जिससे बेहतर माइलेज मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है।
Yamaha FZ-X Engine Design
नियो-रेट्रो लुक वाली नई Yamaha FZ-X बाइक में सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोक्रॉस शॉकर दिए गए हैं। इसमें अब सिंगल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) भी दिया गया है, जो सड़क पर बेहतर कंट्रोल और ग्रिप देने में सहायक होता है। लंबी दूरी के आरामदायक सफर के लिए इस बाइक में टक-एंड-रोल डिजाइन वाली टू-लेवल सीट दी गई है।
Yamaha FZ-X Features
Yamaha FZ-X 2025 में नया 4.2 इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसे Y-Connect ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है और इसमें गूगल मैप्स से टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी दिखता है। स्क्रीन पर रीयल टाइम में रास्तों की जानकारी, चौराहों की चेतावनी और सड़क के नाम भी दिखते हैं, जिससे शहर में बाइक चलाना और आसान हो जाता है।











