Yamaha New Bike: Yamaha ने अपनी शानदार बाइक MT-15 V2.0 का नया वैरिएंट Yamaha MT-15 V2.0 2025 भारत में लॉन्च कर दिया है। Yamaha MT-15 V2.0 2025 में 155 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगाया है, जिसमें वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) दिया गया है। ये इंजन 10,000 आरपीएम पर 18.14 बीएचपी और 7,500 आरपीएम पर 14.1 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच वाले 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS फीचर भी दिया गया है।
Yamaha MT-15 V2.0 2025 के फीचर्स
Yamaha MT-15 V2.0 2025 में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ नए TFT डिस्प्ले, नया डिजिटल कंसोल दिया गया है, जो Y-Connect मोबाइल ऐप के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। ऐप को कई नए फीचर्स के साथ अपडेट भी किया गया है, जिनमें मेंटेनेंस कब कराना है, पार्किंग लोकेशन, इंजन की खपत, खराबी अलर्ट, रेव्स डैशबोर्ड और राइडर रैंकिंग सिस्टम जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
Yamaha MT-15 V2.0 2025 Price
Yamaha MT-15 V2.0 2025 को कंपनी ने दो नए कलर ऑप्शन आइस स्टॉर्म और विविड वायलेट मेटैलिक में लॉन्च किया है। कंपनी ने 2025 Yamaha MT-15 की कीमत 1.70 लाख रुपये से लेकर1.81 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक रखी है।











