Singer Guru Randhawa : सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। वायरल संदेश में कहा गया है कि गुरु रंधावा को पहले भी सलमान खान से दूरी बनाने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं।
रिपोर्ट के अनुसार ’11/06/26 की सुबह-सुबह, पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस स्टेशन को दिल्ली के पश्चिम विहार में पुष्कर एन्क्लेव स्थित (24 Hs फिटनेस) जिम में गोलीबारी की घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली। शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई है कि बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, जिम के शीशे पर कुछ राउंड गोलियां चलाईं।
इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। लोकल और जिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है और उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। आरोपियों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Singer Guru Randhawa : फायरिंग करने वाले ने खुलेआम कहा- यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था
फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी गई।लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते साफ-साफ शब्दों में रंधावा को पहले ही दी गई चेतावनी की बात कही है और लिखा है, ‘यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था, इसको हमने पहले भी समझाया था की इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है।’
Singer Guru Randhawa : ‘हमने पहले भी समझाया था कि सलमान इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है’
सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़े अनिल पंडित का एक पोस्ट इस वक्त चर्चा में है जिसमें इस घटना को लेकर कुछ बातें कही गई हैं। पोस्ट में लिखा गया है, ’24 HS FITNESS DELHI, की गुरु रंधावा के जिम पर जो फायरिंग हुई है, वो मैंने अनिल पंडित USA और LAWRENCE BISHNOI ग्रुप ने की है। यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था. इसको हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है लेकिन इसको समझ नहीं आई। जितने भी हमारे दुश्मन हैं वो किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी।’











