Box Office Clash :रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। ओपनिंग डे पर ही इसने मराठी सिनेमा में एक रिकॉर्ड बना दिया था। इसकी कमाई अब भी बदस्तूर जारी है। मराठा साम्राज्य के संस्थापक और वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी बताने वाली ‘राजा शिवाजी’ पर दर्शक खूब प्यार बरसा रहे हैं।
दुनियाभर में यह पहले ही ₹50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब भारत में भी इसी मुकाम पर पहुंचने वाली है। दूसरी ओर, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का भी रौला है। बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन पूरे कर चुकी यह फिल्म देश में ₹150 करोड़ के क्लब के करीब है। पर आमिर के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिन’ एकदम बदहाल है। फिल्म 6 दिन में 4 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई। और ‘धुरंधर 2’ तो 49वें दिन भी छाई हुई है। यह रुकने का नाम ही नहीं ले रही।
Box Office Clash :The roar of ‘Raja Shivaji’, the film is surprising
फिल्म डायरेक्ट भी की है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो पहले ही गर्दा उड़ा चुका है। माथे पर तिलक लगाए और भगवा रंग के कपड़े पहने सलमान, जीवा महाला के किरदार में खूब जंचे। फिल्म में अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, जिनिलिया देशमुख, संजय दत्त, महेश मांजरेकर और फरदीन खान भी हैं। फिल्म का बजट 75-100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, पर जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस जारी है, उसे देखकर लग रहा है कि ‘राजा शिवाजी’ बहुत जल्द अपनी लागत वसूल कर मुनाफा कमाने लगेगी। अभी सिर्फ 6 दिन ही बीते हैं।

Box Office Clash :‘Raja Shivaji’ Collection Day 6
‘राजा शिवाजी’ ने ₹11.35 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसके बाद इसने तीसरे दिन तगड़ी छलांग लगाते हुए ₹12.00 करोड़ कमाए थे। हालांकि, इसके बाद इसकी कमाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव आया, पर गिरते-पड़ते भी ‘राजा शिवाजी’ अपनी पकड़ बनाए हुए है। इसने छठे दिन ₹4.25 करोड़ कमाए और । अब छह दिन में ‘राजा शिवाजी’ ने देशभर में ₹57.70 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है और नेट कलेक्शन ₹48.65 करोड़ है। मराठी बेल्ट के अलावा इसे हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। जहां छठे दिन ‘राजा शिवाजी’ ने हिंदी से ₹1.25 करोड़ तो वहीं मराठी से ₹3.00 करोड़ कमाए।
Box Office Clash :Records of ‘King Shivaji’
‘राजा शिवाजी’ 1 मई को रिलीज हुई थी और ओपनिंग डे पर ही इसने ₹11.35 करोड़ रुपये कमाकर रिकॉर्ड बना दिया था। यह मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई थी। इसने ‘सैराट’ को मात दे दी थी, जो मराठी सिनेमा की हाइएस्ट ओपनिंग वाली फिल्म रही। यही नहीं, ‘राजा शिवाजी’ की हाइएस्ट ओपनिंग वीकेंड वाली मराठी फिल्म रही, जिसने तीन दिनों में ₹33.90 करोड़ कमाए थे।
‘राजा शिवाजी को जबरदस्त ‘वर्ड ऑफ माउथ’ पब्लिसिटी और रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग का काफी फायदा मिला। इसके अलावा फिल्म के स्केल, कहानी कहने के अंदाज और कलाकारों की एक्टिंग ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। ‘राजा शिवाजी’ मराठी सिनेमा की चौथी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने देशभर में 50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन पार किया है।












