Varun Dhawan : एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बस दो दिन बाद रिलीज होने वाली है और इसकी पूरी कास्ट बेसब्री से इसका इंतजार कर रही है। फैंस भी बहुत एक्साइटेड हैं। इन सबके बीच, अपनी फिल्म की रिलीज से पहले वरुण मंदिर दर्शन के लिए गए। वो काफी जल्दी में लग रहे थे और उन्होंने अकेले ही दर्शन किया। लेकिन उनकी एक गलती ने उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। मंदिर में वरुण के कपड़ों को देखकर उनकी भद पिट रही है।
Varun Dhawan : वरुण धवन के पहनावे पर भड़के यूजर्स
Varun Dhawan : ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दायर किए गए मुकदमे में अदालत से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है ताकि विवादित गानों के कथित इस्तेमाल पर जल्द कार्रवाई की जा सके। प्रोडक्शन हाउस ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि मामले के निपटारे तक फिल्म के वितरण, सार्वजनिक प्रदर्शन और ओटीटी/डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग पर रोक लगाई जाए। बताया जा रहा है कि यह याचिका वी. के. दुबे एंड एसोसिएट्स के माध्यम से दाखिल की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गानों के कॉपीराइट और उपयोग अधिकारों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कानूनी विवाद लंबे समय से जारी है, जो अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। ऐसे में इस मामले का फैसला फिल्म की रिलीज और उससे जुड़े व्यावसायिक हितों पर बड़ा असर डाल सकता है।
Varun Dhawan : ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कास्ट और रिलीज
खबरों के मुताबिक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के गाने ‘इश्क सोना है’ से इन्सपायर है। पूजा एंटरटेनमेंट ने मांग की है कि न सिर्फ फिल्म से बल्कि रिलीज से जुड़े सभी प्रमोशनल कंटेंट से भी ये गाने हटा दिए जाएं। 400 करोड़ रुपये के मुकदमे के अलावा, प्रोडक्शन हाउस ने कथित तौर पर मांग पूरी न होने पर 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की है। डेविड धवन की निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल्स में हैं। फिल्म फिलहाल 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।











