Entertainment : अपनी मौत की अफवाहों को लेकर बेहद नाराज नजर आए। हाल ही में सोशल मीडिया पर 73 वर्षीय अभिनेता के निधन की झूठी खबर तेजी से वायरल होने लगी, जिससे उनके फैंस भी हैरान और परेशान हो गए। इस फेक न्यूज पर प्रतिक्रिया देते हुए शक्ति कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर साफ किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर जमकर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसी झूठी खबरें फैलाना बेहद गलत है। अभिनेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस मामले में लीगल एक्शन लेने पर विचार कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की गलत जानकारी शेयर न करें।
Entertainment : Shakti Kapoor’s death news is fake, actor reacts
मालूम हो कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि शक्ति कपूर का निधन हो गया है,और इससे फैंस घबरा गए थे। जैसे ही मौत की अफवाह फैली, शक्ति कपूर ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने खुद अपने एकदम ठीक होने की जानकारी दी। शक्ति कपूर ने इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।

Entertainment : Shakti Kapoor’s death news is fake, actor reacts
वीडियो में शक्ति कपूर बोले, ‘सभी को नमस्कार, मेरी मौत की अफवाह पूरी तरह झूठी है। मैं स्वस्थ और खुश हूं। प्लीज इसे इग्नोर करें। मैं इसकी शिकायत करने जा रहा हूं। लेकिन यह ठीक नहीं है। यह अच्छा नहीं है।’ वीडियो में शक्ति कपूर शांत तो दिखे, पर उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तरह की अफवाहें न केवल मशहूर हस्तियों के लिए बल्कि उनके परिवारों और प्रियजनों के लिए भी कितनी परेशान और विचलित करने वाली हो सकती हैं।
Entertainment : Do not use social media to spread rumours.
शक्ति कपूर ने यह भी कहा कि जिन भी लोगों ने उनकी मौत को लेकर फेक न्यूज फैलाई है, उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। एक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग बेफिजूल की अफवाहें फैलाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए, खासकर किसी की मौत जैसे संवेदनशील मामलों में तो बिल्कुल नहीं। शक्ति कपूर का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गईं और उन्होंने एक्टर को काफी सारे मैसेज किए।

Entertainment : There were rumors of the death of these celebs.
शक्ति कपूर से पहले पिछले कई सालों में इनमें माधुरी दीक्षित, रजनीकांत, शाहरुख खान, मुकेश खन्ना, मीनाक्षी शेषाद्रि, लकी अली, दिव्यांका त्रिपाठी, शिल्पा शिरोडकर, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, आयुष्मान खुराना, काजल अग्रवाल और विक्रम गोखले समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल है।
Entertainment : Shakti Kapoor’s career
शक्ति कपूर के करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक 700 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वह कॉमेडी से लेकर खतरनाक विलेन के किरदारों में भी नजर आए और अपनी एक अलग पहचान बनाई। हाल ही शक्ति कपूर फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ में दिखे थे। शक्ति कपूर ने FTII से पासआउट होने के बाद काफी समय तक स्ट्रगल किया और फिर साल 1977 में फिल्म ‘खेल खिलाड़ी का’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसमें हेमा मालिनी और धर्मेंद्र थे। 80 के दशक में वह ‘रॉकी’ और ‘कुर्बानी’ में विलेन के रोल से छा गए थे।











