Friday, October 23, 2026
Homeबॉलीवुडफरहान अख्तर–रितेश सिधवानी की म्यूज़िक ग्रुप के बीच बड़ी डील

फरहान अख्तर–रितेश सिधवानी की म्यूज़िक ग्रुप के बीच बड़ी डील

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट अब वैश्विक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। एक्सेल जल्द ही हॉलीवुड की दिग्गज म्यूज़िक और एंटरटेनमेंट कंपनी यूनिवर्सल म्यूज़िक ग्रुप (इंटरनेशनल) के साथ रणनीतिक साझेदारी करने वाली है।

बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। यूनिवर्सल म्यूज़िक लंबे समय से भारतीय फिल्म और कंटेंट मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता था, और यह डील उसे भारत में बड़े स्तर पर प्रवेश का मौका देगी। वहीं, यह साझेदारी एक्सेल एंटरटेनमेंट के उस विज़न से भी मेल खाती है, जिसके तहत कंपनी अपने कंटेंट और प्रोडक्शन स्केल को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है।

इस सहयोग की औपचारिक घोषणा एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी भी प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस व्यापक विज़न के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य भारतीय कंटेंट को ग्लोबल मंच पर स्थापित करना और दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना है। इस साझेदारी को भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

समझौते की खास बात यह है कि यूनिवर्सल म्यूज़िक ग्रुप को एक्सेल एंटरटेनमेंट में सीमित हिस्सेदारी दी जाएगी, जबकि कंपनी का नियंत्रण और रचनात्मक अधिकार पूरी तरह से फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के पास ही रहेगा। इस डील के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट देश के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली प्रोडक्शन हाउसों में अपनी जगह और मजबूत करेगा।

यह घोषणा ऐसे समय में सामने आई है, जब एक्सेल एंटरटेनमेंट अपने 25 साल पूरे कर रहा है। साल 2001 में ‘दिल चाहता है’ से शुरू हुआ यह सफर ‘डॉन’ फ्रेंचाइज़ी, ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘गली बॉय’, ‘फुकरे’ जैसी हिट फिल्मों से लेकर ओटीटी पर मिर्ज़ापुर, ‘मेड इन हेवन’ और ‘दहाड़’ जैसे चर्चित शोज़ तक, भारतीय सिनेमा और डिजिटल कंटेंट में अपनी खास पहचान बना चुका है।

Related Articles

Latest News