First review : सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है। फिल्म का पहला रिव्यू सामने आते ही फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ गया है। हाल ही में सलमान खान ने इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज फिल्म निर्माताओं के लिए इसकी खास स्क्रीनिंग आयोजित की, जिसमें शामिल हुए मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई फिल्म से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की। सुभाष घई ने ‘मातृभूमि’ को एक “मस्ट वॉच” फिल्म बताते हुए कहा कि यह दर्शकों को भावनाओं, देशभक्ति और दमदार कहानी का अनूठा अनुभव देगी। उनके इस रिव्यू के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
First review : मातृभूमि’ का रफ कट देख भावुक हुए सुभाष घई, बोले- यह बेहद खूबसूरत अनुभव था
सुभाष घई ने फिल्म को लेकर रिएक्शन देते हुए X पर इस कार्यक्रम की एक तस्वीर शेयर की और फिल्म के लिए तारीफ और साथी प्रड्यूसर्स के साथ इसे देखने के अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने कहा, ‘आज फूड स्क्वायर में अपने चहेते निर्देशकों को एक साथ अपूर्व लखिया की फिल्म मातृभूमि का रफ कट देखना बेहद खूबसूरत था। इस फिल्म में सलमान खान लीज रोल में हैं और यह भारत-चीन के सैनिकों की अपने-अपने देशों और परिवारों के प्रति भावनाओं की एक मार्मिक कहानी है। यह फिल्म मस्ट वॉच है, जरूर देखें।’
First review :सलमान ने उन्हीं दिग्गज मेकर्स को दिखाई ‘मातृभूमि’, जिन्होंने उनके साथ दी थीं सुपरहिट फिल्में
इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में उन सभी मेकर्स को भी एक साथ लाया गया जिन्होंने सलमान के करियर की कुछ सबसे सफल फिल्मों में साथ काम किया है। जहां Suraj Barjatya ने सलमान को ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में निर्देशित किया है वहीं कबीर खान और सलमान ने ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ में साथ काम किया। इनके अलावा डेविड धवन ने उन्हें ‘जुड़वा’, ‘बीवी नंबर 1’ और ‘पार्टनर’ जैसी मनोरंजक फिल्मों में निर्देशित किया।
First review :रिलीज से पहले बड़ा बदलाव, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदलकर रखा गया ‘मातृभूमि’
salman की इस फिल्म को हाल के महीनों में कई उलझनों का सामना करना पड़ा है। फिल्म के टाइटल बदलाव से लेकर रिलीज में देरी और इसके टीजर को लेकर विवाद भी शामिल हैं। ‘मातृभूमि’ का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ अनाउंस किया गया था और इसे 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। प्रॉजेक्ट में देरी हुई है और अभी तक नई रिलीज डेट नहीं मिल पाई है।
वहीं टीजर को लेकर चीन के सरकारी प्रकाशन ग्लोबल टाइम्स ने भी आलोचना की और मेकर्स पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। इस विवाद के चलते भारत के विदेश मंत्रालय ने भी प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया कि इस फिल्म में उनकी कोई भूमिका नहीं है। वहीं कुछ समय बाद खबरें आई कि फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग की जा रही है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का टाइटल ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ किया।











