Thursday, April 30, 2026
Homeबॉलीवुड'मस्ती 4' का पहला गाना रिलीज

‘मस्ती 4’ का पहला गाना रिलीज

कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी ‘मस्ती 4’ एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार है। फिल्म ‘मस्ती 4’ के ट्रेलर और चार्टबस्टर गाने ‘पकड़ पकड़’ के बाद अब इसका नया ट्रैक ‘रसिया बलमा’ रिलीज किया गया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यूके की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया यह गाना ग्लैमर और मस्ती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। गाने में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी अपने मजेदार बहुरूपिया लुक्स में नजर आ रहे हैं। इनके साथ तुषार कपूर, रुही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज़ नोरौज़ी, शाद रंधावा और निशांत मलकानी भी नजर आते हैं, जो गाने को और रंगीन बना देते हैं।

देसी और मॉडर्न बीट्स का अनोखा संगम

गीत ‘रसिया बलमा’ को दर्शन राठौड़ और पायल देव ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि संगीत संजय-दर्शन की जोड़ी ने तैयार किया है और बोल संजीव चौतुर्वेदी ने लिखे हैं। गायक दर्शन राठौड़ के अनुसार, “यह ऐसा गाना है जो सुनते ही आपको डांस फ्लोर पर ले जाता है। इसमें देसी मस्ती को मॉडर्न बीट्स के साथ जोड़ा गया है।” फिल्म के निर्देशक मिलाप मिलन ज़वेरी ने कहा, “मस्ती 4 मेरी हंसी के नाम लिखा लव लेटर है। यह दोस्ती, प्यार और पागलपन से भरे पलों की कहानी है।”

फिल्म में नर्गिस फाखरी और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में हैं। वेवबैंड प्रोडक्शन और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत ‘मस्ती 4’ को मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से बनाया गया है।

Related Articles

Latest News