Friday, October 23, 2026
HomeबॉलीवुडHollywood में मिली पहचान, लेकिन बॉलीवुड जैसी सफलता नहीं- प्रियंका चोपड़ा का...

Hollywood में मिली पहचान, लेकिन बॉलीवुड जैसी सफलता नहीं- प्रियंका चोपड़ा का खुलासा

Hollywood : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री Priyanka Chopra Jonas ने हाल ही में प्रोड्यूसर बनने और अमेरिका में अपने करियर को लेकर खुलकर बात की। कैंस लायंस सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आज के दौर में फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करना पहले की तुलना में कहीं आसान हो गया है और प्रतिभाशाली लोगों के लिए अवसरों के नए रास्ते खुल रहे हैं। प्रियंका का मानना है कि यदि किसी के पास दमदार आइडिया है तो वह सीमित संसाधनों में भी उसे दुनिया तक पहुंचा सकता है।
उन्होंने कम बजट की सफल हॉरर फिल्म Obsession का उदाहरण देते हुए कहा कि अब कोई भी व्यक्ति अपना कंटेंट बनाकर यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर पेश कर सकता है और बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। हालांकि, कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और सीरीज में काम करने के बावजूद प्रियंका ने स्वीकार किया कि हॉलीवुड में उनकी उपलब्धियां अब भी भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और सफल करियर के मुकाबले फीकी नजर आती हैं। यही सोच उन्हें अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए नई कहानियों और नए प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच देने के लिए प्रेरित करती है।
Hollywood : ‘एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए यह बेहद शानदार समय’

उन्होंने आगे कहा, ‘एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए यह बेहद शानदार समय है, क्योंकि आज के दौर में विचार ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी हैं।’प्रियंका ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब हालात इतने आसान नहीं थे। पिछले एक दशक से हॉलीवुड में अपना करियर बना रहीं एक्ट्रेस ने कहा कि शुरुआत में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि उनका फिल्मी दुनिया से कोई संबंध नहीं था।

Hollywood : अंग्रेजी भाषा के सिनेमा में उनका बड़ा काम अभी आना बाकी है

प्रियंका ने बुधवार को कान्स लायंस सम्मेलन में बोलते हुए हॉलीवुड में अपने करियर पर बात की और अपने काम को और विस्तार देने की अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि अंग्रेजी भाषा के सिनेमा में उनका बड़ा काम अभी आना बाकी है।

‘हॉलीवुड में मैंने वास्तव में उतना नहीं किया है’

उन्होंने कहा, ‘अपने हिंदी भाषा के फिल्मी करियर में मैंने सभी बेहतरीन फिल्ममेकर्स और बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम किया है, मैंने अद्भुत कहानियां सुनाई हैं और अलग-अलग शैलियों में काम किया है। जबकि अमेरिका में, हॉलीवुड में, अपने अंग्रेजी भाषा के काम में, मैंने वास्तव में उतना नहीं किया है।’

‘नहीं पता था कि फिल्म इंडस्ट्री में कैसे आगे बढ़ना है’

उन्होंने कहा, ‘मेरे माता-पिता डॉक्टर थे, इसलिए हममें से किसी को भी यह नहीं पता था कि फिल्म इंडस्ट्री में कैसे आगे बढ़ना है। जब मैंने शुरुआत की थी, तब यह बहुत सीमित और खास लोगों तक पहुंच वाला क्षेत्र था। अगर आपको फिल्म निर्माण में आना होता था तो पहले यह तय करना पड़ता था कि आप किस विभाग में काम करना चाहते हैं।

‘मुझे बताया जाता था कि भारतीय सिनेमा कभी हॉलीवुड जितना ग्लोबल नहीं होगा’

प्रियंका ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्हें बताया गया था कि भारतीय सिनेमा कभी हॉलीवुड जितना ग्लोबल नहीं बन पाएगा, क्योंकि भारतीय फिल्में अंग्रेजी भाषा में नहीं होतीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे बताया जाता था कि भारतीय सिनेमा कभी हॉलीवुड जितना ग्लोबल नहीं होगा, क्योंकि हमारी फिल्में अंग्रेजी में नहीं बनतीं और हर कोई हिंदी, तेलुगु, मराठी या अन्य भारतीय भाषाओं को नहीं समझता।’

प्रियंका ने कहा- अपना प्रॉडक्शन हाउस क्यों शुरू किया

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस इसलिए शुरू किया ताकि नए फिल्ममेकर्स और उन क्रिएटिव लोगों को मंच मिल सके, जिनके पास बेहतरीन विचार तो हैं लेकिन इंडस्ट्री के दरवाजे खोलने के लिए जरूरी संसाधन या संपर्क नहीं हैं। प्रियंका ने कहा, ‘मैं ऐसे नए फिल्मकारों का समर्थन करना चाहती हूं जिनके पास शानदार विचार हैं, लेकिन उनके पास उन अवसरों तक पहुंच नहीं है, जिन तक मैं उन्हें पहुंचाने में मदद कर सकती हूं।’

हाल ही में स्ट्रीमिंग हिट्स ‘सिटाडेल’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ का हिस्सा रहीं प्रियंका ने अपने अंग्रेजी भाषा के करियर को लेकर भी खुलकर बात की।

उन्होंने कहा, ‘हिंदी सिनेमा में मैंने बेस्ट डायरेक्टर्स और कलाकारों के साथ काम किया है। मैंने कई शानदार कहानियां और अलग-अलग शैलियों की फिल्में की हैं। लेकिन अमेरिका और हॉलीवुड में अपने अंग्रेजी भाषा के काम में मुझे अभी वैसी विविधता और अवसर उतने नहीं मिले हैं।’

प्रियंका का मानना है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और कोविड-19 महामारी के दौरान बदली दर्शकों की आदतों ने दुनिया भर की सामग्री को नए दर्शक दिए हैं। उनके अनुसार, अब लोग विभिन्न देशों और भाषाओं की कहानियों को पहले से कहीं ज्यादा अपनाने लगे हैं, जिससे ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नई संभावनाएं पैदा हुई हैं।

उन्होंने मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में बदलाव पर बातें करते हुए कहा, ‘आपकी प्रायॉरिटीज वाकई बदल जाती हैं। अब मैं यूं ही अपना सामान पैक करके फिल्म देखने नहीं निकल जाती। मैं साल में पांच फिल्में नहीं करती। मैं अब पहले की तरह ट्रैवल नहीं करती। मैं अपना समय और अपने साथ बिताने वाले लोगों को लेकर बहुत ही चुनिंदा हो गई हूं, मैं कामकाजी मां की जिंदगी को संभाल रही हूं। अब मेरे मन में अपनी मां के लिए बहुत ज्यादा सम्मान है।’

Related Articles

Latest News