Friday, October 23, 2026
Homeबॉलीवुडशोभिता धुलिपाला की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी

शोभिता धुलिपाला की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी

अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर 2025 को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह चर्चाएं तेज हैं कि यह स्टार कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। हालांकि, इन अफवाहों पर अब तक शोभिता या नागा चैतन्य में से किसी ने भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब इस मामले पर नागार्जुन का बयान सामने आया है, जिसने चर्चाओं को और हवा दे दी है।

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर नागार्जुन का गोलमोल जवाब

दिए एक इंटरव्यू में नागार्जुन से पूछा गया कि क्या वह सच में दादा बनने वाले हैं। इस सवाल पर पहले तो अभिनेता कुछ पल सोचते नजर आए, फिर हल्की मुस्कान के साथ वहां से जाने की कोशिश करने लगे। जब उनसे दोबारा सवाल किया गया, तो नागार्जुन ने हंसते हुए कहा, “सही समय आने पर मैं आपको बता दूंगा।” उन्होंने न तो इन खबरों की पुष्टि की और न ही साफ तौर पर खंडन किया।

सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर

नागार्जुन के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। फैंस अब कयास लगा रहे हैं कि अफवाहों में सच्चाई हो सकती है और कई लोग पहले से ही शोभिता और नागा चैतन्य को बधाइयां देने लगे हैं।

गौरतलब है कि शोभिता और नागा चैतन्य ने 2022 में डेटिंग शुरू की थी। इसके बाद 2024 में सगाई कर उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया। शोभिता से पहले नागा चैतन्य की शादी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी, जो 2021 में खत्म हो गई थी। वहीं, सामंथा ने इसी महीने दिसंबर में फिल्म निर्माता राज निदिमोरू से शादी की है।

Related Articles

Latest News