Paparazzi : आमतौर पर पपाराजी के सामने मुस्कुराते हुए नजर आने वालीं अभिनेत्री मौनी रॉय इस बार अपना आपा खो बैठीं। 14 जुलाई को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर के साथ बाहर निकलते ही पपाराजी ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। हालात तब बिगड़ गए, जब कुछ फोटोग्राफर उनकी कार के बेहद करीब पहुंचकर लगातार तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करने लगे।
लगातार हो रही रिकॉर्डिंग से नाराज मौनी रॉय ने पपाराजी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पहले अनुषा दांडेकर कार में बैठती नजर आती हैं, जबकि उनके पीछे पहुंचीं मौनी रॉय के चेहरे पर साफ नाराजगी दिखाई देती है। लगातार कैमरों से घिरे होने के कारण उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की।
Paparazzi : गुस्से पर किया कंट्रोल मौनी रॉय ने, फिर भड़कीं
मौनी रॉय पहले तो गुस्से पर काफी कंट्रोल करने की कोशिश करती दिखीं, लेकिन जब पपाराजी ने रिकॉर्ड करना नहीं रोका, वह आपा खो बैठीं।
बंद करो कैमरा – चिल्लाईं मौनी रॉय
मौनी रॉय पपाराजी पर भड़कते हुए बोलीं, ‘बंद करो, बंद करो इसे।’ मौनी रॉय के चेहरे पर गुस्सा और चिड़चिड़ाहट साफ झलक रही थी। सिचुएशन बिगड़ी, तो अनुषा दांडेकर ने दखल दिया। उन्होंने पपाराजी को इशारा किया कि वह रिकॉर्ड करना बंद करें। साथ ही उन्होंने मौनी रॉय को भी शांत करवाने की कोशिश की।
मौनी रॉय के वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स
इस वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट्स आ रहे हैं, और वो हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘लगता है मौनी के साथ कुछ ज्यादा ही बुरा हुआ है।’ एक और ने लिखा, ‘इसके पति ने इसके साथ बहुत ही ज्यादा गलत किया है, तभी इतने गुस्से में है।’
सूरज नांबियार अभी हाल में ही किया था तलाक का ऐलान
यह घटना तब सामने आई है, जब कुछ दिन पहले ही मौनी रॉय और पति सूरज नांबियार के अलग होने की खबरें आईं। इस बीच एक्ट्रेस की सेक्सुअलिटी पर भी सवाल उठाए गए थे, जिसका उन्होंने करारा जवाब दिया था। मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अपने बारे में यह अफवाह सुनी कि वह समलैंगिक हैं, जबकि ऐसा नहीं है। मौनी ने कहा था कि जिंदगी में उनके अच्छे-बुरे दौर में महिला दोस्तों ने ही उनका साथ दिया है।
2022 में डेट करने के बाद शादी की
मौनी रॉय ने 14 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पति सूरज नांबियार से अलग होने की जानकारी दी थी, जिसने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया। दोनों ने कई वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद वर्ष 2022 में शादी की थी और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। अलगाव की खबर सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।











