HomeबॉलीवुडRahul Roy - फेक वीडियो पर करारा पलटवार, हेटर्स को दिया मुंहतोड़...

Rahul Roy – फेक वीडियो पर करारा पलटवार, हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Rahul Roy :  हाल ही में सोशल मीडिया पर फैल रहे फेक वीडियो और बेबुनियाद दावों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हेटर्स और गलत जानकारी फैलाने वालों को करारा जवाब देते हुए साफ कहा कि उनकी जिंदगी को लेकर जो तस्वीर पेश की जा रही है, वह पूरी तरह गलत है।
Rahul Roy : अपने लंबे पोस्ट में राहुल ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी तरह से लावारिस या बेसहारा नहीं हैं, बल्कि अपनी बहन और जीजा के साथ एक सुरक्षित और सपोर्टिव माहौल में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा है और उन्हें हर तरह से सहयोग देता है।
Rahul Roy
Rahul Roy
Rahul Roy :  राहुल ने यह भी कहा कि वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी रहे हैं और सादगी भरी लाइफस्टाइल को उन्होंने खुद चुना है। काम के मुद्दे पर उन्होंने साफ किया कि फिलहाल जो भी अवसर मिल रहे हैं, वह उन्हें स्वीकार कर रहे हैं और संतुष्ट हैं। इस पूरे मामले में उनका संदेश साफ था कि अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय सच्चाई को समझना जरूरी है, और किसी की निजी जिंदगी को गलत तरीके से पेश करना बिल्कुल गलत है।
Rahul Roy :  Rahul Roy’s reel with a content creator has drawn ridicule from netizens

दरअसल, हाल ही राहुल रॉय ने एक कंटेंट क्रिएटर के साथ कुछ रील्स बनाई थीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। लोगों ने राहुल रॉय का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। वो एक्टर पर ताने कसने लगे कि आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी, जो ये सब करना पड़ रहा है? राहुल ने इतनी नफरत देख इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें अपनी मजबूरियों के बारे में बताया था और साथ ही कहा था कि उन्हें कोई काम ऑफर नहीं हुआ, तो अब वह मेहनत करके कमा रहे हैं ताकि अपने कोर्ट के केसों का भुगतान कर सकें।

Rahul Roy : Haters did not stop, so now he gave a befitting reply

राहुल रॉय ने मजाक उड़ाने वालों से यह भी कहा था कि अगर उन्हें उनकी सच में इतनी ही फिक्र है, तो काम दिला दें, पर मजाक न उड़ाएं। पर इसके बावजूद राहुल रॉय को ट्रोल करने वाले नहीं रुके और एक्टर की हालत को लेकर फेक वीडियोज भी बनाए जाने लगे, जिन्हें देख अब एक्टर का पारा चढ़ गया।

Rahul Roy
Rahul Roy
Rahul Roy :  “I’m not abandoned on the street, I live at my sister’s house.

राहुल रॉय ने बहन और जीजा के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे प्यार दिया और सपोर्ट किया। अब यह मैसेज मेरे सभी नफरत करने वालों, ट्रोलर्स और फर्जी वीडियो बनाने वालों के लिए है। मैं सुरक्षित हूं और मेरी बहन हरि मां और जीजा जी रोमीर सेन मेरा अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। मैं अपनी बहन के घर पर रहता हूं।

Rahul Roy
Rahul Roy
Rahul Roy : मड आइलैंड में हमारा एक प्यारा सा घर है, और वह मुझसे बहुत प्यार करती है। मैं इस दुनिया का सबसे खुशनसीब भाई हूं। मेरा जुड़वा भाई रोहित रॉय कनाडा में रहता है। दुर्भाग्य से रोहित के काम के प्रेशर के कारण मैं उससे लगभग 9 सालों से नहीं मिल पाया हूं। मेरे पास कपड़े हैं, जूते हैं, खाना है, गाड़ी है। मैं सड़क पर छोड़ा हुआ लावारिस नहीं हूं। जो फर्जी वीडियो सामने आ रहे हैं, वो सच नहीं हैं।’
Related Articles

Latest News