Homeबॉलीवुडजबलपुर के विवेचना रंगमंडल से निकलकर बड़े पर्दे तक पहुंचा शहर का...

जबलपुर के विवेचना रंगमंडल से निकलकर बड़े पर्दे तक पहुंचा शहर का कलाकार

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में विवेचना रंगमंडल की अभिनय पाठशाला ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है।

शहर के जाने-माने करियर काउंसलर व सफल्हो स्टार्टअप के संस्थापक शिवांशु मेहता ने अमेजऩ प्राइम की नई वेबसीरीज़ इंस्पेक्टर विजय पथ भदौरिया के रूप में एक सशक्त पहचान बनाई है।

जबलपुर के रंगमंच से शुरू हुआ उनका यह सफर आज मुंबई के बड़े प्रोडक्शन हाउस तक जा पहुंचा है। जो युवाओं के लिए जुनून और पेशे के बीच संतुलन की एक मिसाल पेश करता है।

शिवांशु के अभिनय जीवन की नींव वर्ष 2019 में जबलपुर के प्रतिष्ठित विवेचना रंगमंडल में रखी गई थी। उन्होंने अपनी कला को निखारने का श्रेय अपने स्कूल के हिंदी शिक्षक डॉ शिव कुमार सिंह ठाकुर, विवेचना के दिवंगत निर्देशक अरुण पांडेय और हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कन्हैया लाल कैथवास को दिया है।

इन गुरुओं के सानिध्य में शिवांशु ने न केवल संवाद अदायगी सीखी, बल्कि भाषा और चरित्र की गहराई को समझना भी सीखा। उनकी इस यात्रा में जबलपुर की ही अभिनेत्री शालिनी पांडे का सह-कलाकार होना शहर की रंगमंच परंपरा के लिए एक गौरवशाली क्षण है।

मुंबई के प्रतिस्पर्धी माहौल में शिवांशु ने अपनी प्रतिभा के दम पर बहुत कम समय में बड़े बैनर्स के साथ काम किया है। एक रेडियो जॉकी और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में उनका अनुभव उन्हें एक कम्प्लीट पैकेज बनाता हैए जिससे उनके किरदारों में स्वाभाविकता और आवाज़ का वजन साफ झलकता है।

उनके अनुसार इंस्पेक्टर भदौरिया का किरदार उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो रहा है। शिवांशु मेहता केवल एक अभिनेता नहीं बल्कि एक सफल उद्यमी भी हैं।

सफल्होश् स्टार्टअप के जरिए वे हजारों युवाओं को करियर की सही राह दिखा रहे हैं। अक्सर लोग करियर और शौक के बीच किसी एक को चुनने की बात करते हैं लेकिन शिवांशु इसे अलग नजरिए से देखते हैं।

वे कहते हैं कि करियर काउंसलिंग ने उन्हें इंसानी स्वभाव को गहराई से समझने में मदद की, जिसका सीधा लाभ उन्हें अभिनय में मिलता है। वे मानते हैं कि यदि नीयत साफ हो और मेहनत करने का जज्बा होए तो व्यक्ति अपने सामाजिक उद्देश्यों और व्यक्तिगत जुनून दोनों को बखूबी निभा सकता है।

Related Articles

Latest News