नई दिल्ली: सरकार ने सोने और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे आज सोने और चांदी की कीमत में भारी उछाल आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 9,000 रुपये से अधिक उछला है जबकि चांदी की कीमत में 17,000 रुपये की तेजी आई है।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार सोने और चांदी की कीमत में जोरदार तेजी देखने को मिली। चांदी चार फीसदी से अधिक चढ़कर 2.77 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं, सोना बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसकी मुख्य वजह डॉलर के मुकाबले रुपये में आई भारी गिरावट और लगातार जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच घरेलू बाजार में मजबूत रुझान का होना था। हालांकि, सर्राफा बाजार के उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों कीमती में कुछ खास हलचल नहीं दिखी। एमसीएक्स पर बीते सत्र में रात 10.54 बजे तक चांदी मामूली बढ़त के साथ करोबार कर रही थी। वहीं सोना थोड़े नुकसान में था।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र (मंगलवार) में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने की कीमत 1,51,630 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने के दाम 1,47,990 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
वहीं, एमसीएक्स पर मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं में अलग-अलग रुख दिखा। रात 11.06 बजे तक जुलाई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 172 रुपये यानी 0.06 फीसदी के फायदे में बोली जा रही थी। यह 2,78,483 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, सोने के भाव 206 रुपये नुकसान में थे। यह पीली धातु 1,53,457 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, बीते सत्र में 24-कैरेट सोना 1,53,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। दूसरी ओर चांदी 15,000 रुपये उछलकर 2,90,000 रुपये प्रति किलो पर थी।

Gold Silver Price Today: मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी तेजी
देश के प्रमुख महानगर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पटना में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। यहां 24 कैरेट सोना 1,54,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में मजबूती और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव का असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ रहा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय तनाव और आर्थिक हालात भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।

Gold Silver Price Today: भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी बढ़े दाम
मध्यप्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,030 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Gold Silver Price Today:चांदी की बढ़त से बाजार में जोरदार हलचल
Gold Silver Price Today: What did the experts say?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘घरेलू बाजार में सोने का कारोबार बढ़त के साथ हुआ, जिसे कमजोर भारतीय रुपये और स्थिर बाजार रुझान से समर्थन मिला।’
Movement of gold and silver in the international market
इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 42.33 डॉलर या एक फीसदी टूटकर 4,692.64 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 3.04 फीसदी टूटकर 83.49 डॉलर प्रति औंस रह गई।












