Thursday, April 23, 2026
Homeव्यापारGold And Silver 2026: सोना हुआ और भी सस्ता चांदी भी लुढ़की

Gold And Silver 2026: सोना हुआ और भी सस्ता चांदी भी लुढ़की

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज गुरूवार 9 अप्रैल 2026 को शुरूआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेज़ी है, जिसके बाद 24 कैरेट सोना 1,53,970 रुपये से लेकर 1,51,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं आज 22 कैरेट सोना 1,41,150 रुपये से लेकर 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में Gold की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,51,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Gold
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में Gold की कीमत

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,51,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,51,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत में 5,000 रूपए की गिरावट है चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News