Tuesday, July 21, 2026
Homeव्यापारGold ने लगाई छलांग,Silver हुई स्थिर, जाने महानगरों के हाल

Gold ने लगाई छलांग,Silver हुई स्थिर, जाने महानगरों के हाल

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज मंगलवार 21 जुलाई 2026 को शुरूआती कारोबार के दौरान सोने का भाव में तेज़ी है, जिसके बाद 24 कैरेट सोना 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं आज 22 कैरेट सोना 1,32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में Gold की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,44,370  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,44,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,44,270रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत में चाँदी 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News