Thursday, May 7, 2026
Homeव्यापारGold Silver Price Today: चांदी ने मारी ₹11,000+ की जबरदस्त छलांग, सोना...

Gold Silver Price Today: चांदी ने मारी ₹11,000+ की जबरदस्त छलांग, सोना भी हुआ आग के भाव

Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। सोना 2,900 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी भी 3,500 रुपये चढ़कर 2.54 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया, जो मंगलवार को 1,52,500 रुपये था। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते निवेशकों का रुझान एक बार फिर कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है, जिससे सोना-चांदी की मांग में तेज उछाल देखने को मिल रहा है।
Gold Silver Price Today:  नई दिल्ली: बुधवार को सोना और चांदी में जबरदस्त तेजी आई। एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 11,000 रुपये से ज्यादा उछल गई। वहीं सोने में प्रति 10 ग्राम 3,000 रुपये की बढ़त आई। इसके अलावा दिल्ली सर्राफा में भी सोने और चांदी में बढ़त देखी गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक भी सोने और चांदी के भाव बढ़ गए।
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today: प्रमुख शहरों में GOLD का 

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,52,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Gold Silver Price TodayPrice मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में Gold का 

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,52,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Gold Silver Price Today:  Price Silver का 

चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में जोरदार तेजी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों और सर्राफा कारोबारियों के बीच उत्साह बढ़ गया है। बुधवार को चांदी 3,500 रुपये यानी करीब 1.4 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसकी कीमत 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today:  बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितताओं, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और औद्योगिक उपयोग में तेजी के चलते चांदी की कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की चाल और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भी कीमती धातुओं पर साफ दिखाई दे रहा है। लगातार तीसरे दिन आई इस तेजी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में चांदी के दाम में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

What is the condition of gold and silver in the world?

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, जिसका असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोने की कीमत 106.15 डॉलर यानी करीब 2.33 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ 4,663.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today: वहीं चांदी ने भी शानदार उछाल दर्ज करते हुए 3.40 डॉलर यानी 4.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.24 डॉलर प्रति औंस का स्तर छू लिया। विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव, ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताओं और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की बढ़ती खरीदारी भी सोना-चांदी को लगातार मजबूती दे रही है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में और हलचल देखने को मिल सकती है।

 

 

Related Articles

Latest News