Gold-Silver Rate : नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुड्डुचेरी में हाल में हुए विधानसभा चुनावों के लिए आज मतगणना हो रही है। इस बीच सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है जबकि चांदी की कीमत करीब 1,200 रुपये प्रति किलो कम हुई है।
Gold-Silver Rate : gold का Price
चांदी की बात करें तो 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,50,937 रुपये पर बंद हुई थी, लेकिन आज इसकी शुरुआत ही गिरावट के साथ 2,49,760 रुपये पर हुई। शुरुआती कारोबार में चांदी 1,177 रुपये तक टूट गई, हालांकि बाद में हल्की सुधार के साथ सुबह 10:14 बजे यह 791 रुपये यानी 0.32% की गिरावट के साथ 2,50,146 रुपये पर कारोबार करती दिखी। कुल मिलाकर, दोनों कीमती धातुओं में आज शुरुआती सत्र में दबाव का माहौल बना रहा।
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,51,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
Gold-Silver Rate : मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में Gold का Price
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।