घरेलू सर्राफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। MCX पर सोने की कीमत में करीब ₹2,700 से ₹2,800 प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई, जबकि चांदी के भाव में ₹6,000 प्रति किलोग्राम से अधिक की बड़ी कमी दर्ज की गई है।
सोने के भाव की बात करें तो अलग-अलग शुद्धता के आधार पर कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। 24 कैरेट (99.9% शुद्धता) सोना करीब ₹15,267 प्रति ग्राम यानी ₹1,52,670 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट (91.6% शुद्धता) सोने का भाव लगभग ₹13,994 प्रति ग्राम यानी ₹1,39,940 प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 18 कैरेट (75% शुद्धता) सोना करीब ₹11,454 से ₹11,462 प्रति ग्राम के बीच चल रहा है।
चांदी की कीमतों में आज सोने के मुकाबले भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। घरेलू बाजार में चांदी का भाव घटकर करीब ₹2,28,700 से ₹2,34,512 प्रति किलोग्राम के दायरे में आ गया है। वहीं, खुदरा बाजार में 10 ग्राम चांदी की कीमत लगभग ₹234.50 से ₹244.90 के बीच बताई जा रही है। हालांकि, स्थानीय करों, VAT और ज्वेलरी एसोसिएशन के नियमों के कारण अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के खुदरा भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।
प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,48,000 और 22 कैरेट सोना ₹1,40,950 प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी का भाव लगभग ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,51,470, 22 कैरेट ₹1,38,848 और चांदी ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम के आसपास है। चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,37,650 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,38,848 और चांदी ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम बताई गई है। उत्तर प्रदेश में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,48,000, 22 कैरेट ₹1,40,950 और चांदी ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम है। गुजरात/अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹1,52,720, 22 कैरेट ₹1,39,990 और चांदी ₹2,44,900 के आसपास है। वहीं, मध्य प्रदेश में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,52,670, 22 कैरेट ₹1,39,940 और चांदी ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम के भाव पर है।
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में 28 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की खुदरा कीमतें, बिना GST और मेकिंग चार्ज के, लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं। प्रदेश के बाजारों में पिछले दिन की तुलना में सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली है। इंदौर में 22 कैरेट सोना करीब ₹1,38,250 और 24 कैरेट सोना ₹1,50,928 प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम के आसपास है। भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,39,940, 24 कैरेट ₹1,52,670 और चांदी ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम है। ग्वालियर में 22 कैरेट सोना ₹1,38,312, 24 कैरेट ₹1,50,996 और चांदी करीब ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम है। वहीं, जबलपुर में 22 कैरेट सोना ₹1,38,791, 24 कैरेट ₹1,51,519 और चांदी लगभग ₹2,32,586 प्रति किलोग्राम के भाव पर बताई गई है।
सोने-चांदी में गिरावट की वजह
सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों को प्रमुख कारण माना जा रहा है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी से कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा, पितृ पक्ष की शुरुआत और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बने रहने की उम्मीदों का असर भी निवेशकों की धारणा पर पड़ा है। इन सभी कारकों के चलते घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।








