Gold & Silver Slight Price : आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है, जिससे सर्राफा बाजार में एक सकारात्मक रुख देखने को मिला। हालांकि इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के बाजार में दोनों धातुओं का ट्रेंड अलग-अलग रहा था, जहां चांदी की कीमतों में तेजी आई थी जबकि सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। ऐसे में बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है और निवेशकों की नजरें ताजा कीमतों पर बनी हुई हैं।
Gold & Silver Slight Price :आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्की मजबूती देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोना करीब 150 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, जबकि चांदी में लगभग 1,700 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई है।
Gold & Silver Slight Price : 5 जून डिलीवरी वाला सोना, जो पिछले सत्र में 1,53,152 रुपये पर बंद हुआ था, आज बढ़त के साथ 1,53,301 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसका न्यूनतम स्तर 1,53,050 रुपये और उच्चतम स्तर 1,53,301 रुपये रहा। सुबह करीब 9:25 बजे सोना 68 रुपये की तेजी के साथ 1,53,220 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।

Gold & Silver Slight Price : price in delhi
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में इससे पहले दोनों कीमती धातुओं का रुख अलग-अलग देखने को मिला। चांदी में मजबूती रही, जबकि सोने के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बाजार पर निवेशकों की नजर भू-राजनीतिक हालात और करेंसी में उतार-चढ़ाव पर बनी हुई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ रहा है। गुरुवार को बाजार बंद होने तक चांदी उछलकर 2.58 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोना गिरकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
Gold & Silver Slight Price : वहीं, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम खासकर पश्चिम एशिया की स्थिति भी निवेशकों के फैसलों को प्रभावित कर रही है, जिससे सर्राफा बाजार की दिशा तय हो रही है।
Gold & Silver Slight Price : दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार पिछले सत्र में सोने की कीमत में बढ़त देखी गई थी, जहां 24 कैरेट सोना 220 रुपये महंगा होकर 1,55,570 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। हालांकि, चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 2,70,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर स्थिर रही।
Gold & Silver Slight Price : प्रमुख शहरों में gold की कीमत
24 कैरेट सोना ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया, जो निवेशकों के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। प्रमुख महानगरों जैसे दिल्ली और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹1,41,350 प्रति 10 ग्राम के बीच बनी रही।
Gold & Silver Slight Price : Silver का भाव
Gold & Silver Slight Price : bullion price
सोने की सर्राफा कीमतों में भी मामूली तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये की तेजी के साथ 155580 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड भी 10 रुपये की तेजी के साथ 1,42,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये की तेजी के साथ 1,16,690 रुपये पर ट्रेड कर रही है। चांदी 100 रुपये की गिरावट के साथ 2,69,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है।








