Sunday, September 6, 2026
Homeव्यापारGold -Silver के भाव में बड़ा बदलाव, सोना सस्ता, जानें आज का...

Gold -Silver के भाव में बड़ा बदलाव, सोना सस्ता, जानें आज का ताजा रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाजारों में नरमी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों के बीच आज 24 कैरेट सोने का औसत भाव करीब ₹1,52,160 प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी की कीमत ₹2,34,780 प्रति किलोग्राम के आसपास दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह में सोने के भाव में करीब 4.5% की गिरावट आई है, जिससे खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।

आज के प्रमुख भावों की बात करें तो 24 कैरेट सोना (99.9% शुद्धता) करीब ₹15,408 प्रति ग्राम यानी ₹1,54,080 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना (91.6% शुद्धता) लगभग ₹14,124 प्रति ग्राम यानी ₹1,41,240 प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं18 कैरेट सोने का भाव करीब ₹11,556 प्रति ग्राम यानी ₹1,15,560 प्रति 10 ग्राम बताया गया है। चांदी की बात करें तो 99.9% शुद्धता वाली चांदी करीब ₹249.90 प्रति ग्राम यानी ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर है, हालांकि कुछ बाजारों में इसका भाव करीब ₹2,34,780 प्रति किलोग्राम भी दर्ज किया गया है। स्थानीय बाजार में कीमतों में अंतर टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय सर्राफा दरों के कारण हो सकता है।

देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज यानी सोने और चांदी के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। देशभर में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत करीब ₹1,52,160 प्रति 10 ग्राम, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव लगभग ₹2,34,780 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। महानगरों की बात करें तोदिल्ली में 22 कैरेट सोना ₹1,38,985 और 24 कैरेट सोना ₹1,51,620 प्रति 10 ग्राम है।

वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोना ₹1,39,223 और 24 कैरेट सोना ₹1,51,880 के स्तर पर है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,39,627 और 24 कैरेट सोना ₹1,52,320 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। जबकि कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹1,39,040 और 24 कैरेट सोना ₹1,51,680 प्रति 10 ग्राम है। चारों महानगरों में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव करीब ₹2,34,780 प्रति किलोग्राम बताया गया है। स्थानीय टैक्स, जीएसटी, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के चलते वास्तविक खरीदारी कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में आज यानी2 सितंबर 2026 को सोने और चांदी के भाव लगभग एक समान बने हुए हैं। स्थानीय सर्राफा बाजारों में मामूली अंतर को छोड़ दें तो चारों शहरों में कीमतों में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। वैश्विक बाजार के रुख और घरेलू मांग के बीच प्रदेश में सोने के दाम स्थिर से मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आज 22 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,44,350 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,51,570 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चांदी की कीमत बाजार और स्थानीय सर्राफा दरों के अनुसार करीब₹2,30,410 से ₹2,55,000 प्रति किलोग्रामके बीच बताई जा रही है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में सोने के भाव लगभग समान हैं, हालांकि चांदी के रेट में स्थानीय बाजार के अनुसार कुछ अंतर संभव है। खरीदारी से पहले अपने शहर के स्थानीय सर्राफा बाजार से ताजा भाव की पुष्टि करना उचित रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4,304 से 4,317 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया, जबकि स्पॉट सिल्वर का भाव लगभग 63.43 से 66.53 डॉलर प्रति औंस के बीच रहा। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर बनी अनिश्चितता का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

निवेशकों की नजर अब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेड के आगामी रुख पर बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भारतीय सर्राफा बाजार में इसका असर किस तरह दिखाई दे रहा है और इंदौर, भोपाल, दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज सोने-चांदी के ताजा भाव क्या हैं, इसकी पूरी जानकारी आगे दी जा रही है।

Related Articles

Latest News