Today’s Gold-Silver Rate : अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सर्राफा बाजार में एक बार फिर जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया और बीते कारोबारी सत्र में यह 20,500 रुपये की तेजी के साथ 2,97,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पहुंच गई।
इससे पहले मंगलवार को चांदी का भाव 2,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं सोने की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 8,550 रुपये यानी 5 प्रतिशत से अधिक मजबूत होकर 1,65,350 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। लगातार बढ़ती कीमतों ने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

नई दिल्ली: सरकार के सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के बाद बुधवार इन दोनों धातुओं की कीमत में काफी तेजी आई थी। लेकिन आज शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोना 1,100 रुपये से अधिक सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में करीब 5,800 रुपये की गिरावट आई। हालांकि अभी सोना तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।
एमसीएक्स पर 3जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 3,00,238 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी जबकि आज यह 2,98,373 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 5788 रुपये की गिरावट के साथ 294450.00 रुपये तक फिसली। सुबह 10 बजे यह 2,238 रुपये की गिरावट के साथ 2,98,000 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाला सोना कारोबार के दौरान 1159 रुपये तक गिरा। अभी यह 480 रुपये की तेजी के साथ 1,62,666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार सोने और चांदी की कीमत में बंपर तेजी आई। चांदी की कीमत उछलकर 2,97,500 रुपये प्रति किलो हो गई। सोना चमककर 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सर्राफा बाजार की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी दोनों कीमती में तगड़ी हलचल दिखी। एमसीएक्स पर बीते सत्र में रात 10.31 बजे तक चांदी 23,816 रुपये की बढ़त के साथ करोबार कर रही थी। सोना भी 8,906 रुपये के फायदे में था। सरकार की ओर से कीमती धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी 15 फीसदी किए जाने के बाद यह जोरदार तेजी आई।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सत्र (बुधवार) में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने की कीमत 1,60,980 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने के दाम 1,57,110 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
वहीं, एमसीएक्स पर बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में जोरदार तेजी दिखी। रात 10.31 बजे तक जुलाई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 23,816 रुपये यानी 8.53 फीसदी के फायदे में बोली जा रही थी। यह 3,02,878 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, सोने के भाव 8,906 रुपये फायदे में थे। यह पीली धातु 1,62,348 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, बीते सत्र में 24-कैरेट सोना 8,020 रुपये की तेजी के साथ 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी 20,000 रुपये उछलकर 3,10,000 रुपये प्रति किलो पर थी।
Today’s Gold-Silver Rate : मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के ताजा रेट
देश के प्रमुख महानगर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पटना में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। यहां 24 कैरेट सोना 1,62,2000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है
Today’s Gold-Silver Rate : भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी बढ़े दाम
मध्यप्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।












