Homeव्यापारToday's Gold Silver Rate : गोल्ड-सिल्वर लेटेस्ट रेट आए सामने

Today’s Gold Silver Rate : गोल्ड-सिल्वर लेटेस्ट रेट आए सामने

Today’s Gold Silver Rate :अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला और यह 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर बनी रही। वहीं दूसरी ओर सोने के बाजार में हल्की नरमी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने की कीमत में 600 रुपये की गिरावट आई, जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। हालांकि, चांदी की कीमतों में स्थिरता यह संकेत देती है कि औद्योगिक मांग और निवेशकों की रुचि अभी भी बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेतकों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दे सकता है।

Today’s Gold Silver Rate : दिल्ली- एनसीआर में सोने -चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी 

दिल्ली -एनसीआर में 24 कैरेट गोल्ड 1,59,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,45,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Today's Gold Silver Rate
Today’s Gold Silver Rate

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहे। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (एमसीएक्‍स) पर भी कारोबार नहीं हुआ। ऐसे में शुक्रवार के रेट ही इन दो दिनों में लागू रहे। बीते सत्र में सर्राफा बाजार बंद होने तक सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिला था। चांदी 2.71 लाख रुपये प्रति किलो पर फ्लैट रही थी। दूसरी तरफ सोना टूटकर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्‍स पर दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ बंद हुई थीं। एक्‍सचेंज पर बीते सत्र में चांदी 246 रुपये के नुकसान के साथ बंद हुई थी। वहीं, सोना भी 91 रुपये की नरमी के साथ बंद हुआ था।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने की कीमत 1,58,120 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। इसी तरह 22-कैरेट सोने के दाम 1,54,320 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।

एमसीएक्‍स पर बीते सत्र (शुक्रवार) में दोनों कीमती धातुओं में नरमी देखने को मिली थी। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 246 रुपये यानी 0.09 फीसदी के नुकसान में बंद हुई थी। यह 2,71,600 रुपये प्रति किलो रही थी। वहीं, सोने के भाव 91 रुपये नीचे बंद हुए थे। यह पीली धातु 1,58,588 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची थी।

Today's Gold Silver Rate
Today’s Gold Silver Rate

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, 24-कैरेट सोना 1,59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, चांदी 2,85,000 रुपये प्रति किलो पर थी।

Today’s Gold Silver Rate : मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई 

देश के प्रमुख महानगर मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पटना में भी सोने की कीमतों में मजबूती दिखाई दी है। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,59,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इन शहरों में निवेशकों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक विदेशी बाजारों में तेजी का असर भारतीय बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर भी गोल्ड रेट पर पड़ रहा है।

Today's Gold Silver Rate
Today’s Gold Silver Rate
Today’s Gold Silver Rate : भोपाल और इंदौर के ताजा रेट

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,59,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,45,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है

Today’s Gold Silver Rate : silver price 

चांदी ने भी अपनी चमक बरकरार रखते हुए 2,85,000 रुपये प्रति किलो का स्तर छू लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार शादी-ब्याह के सीजन और निवेश मांग बढ़ने की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। खासतौर पर सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोना अभी भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है, जबकि औद्योगिक मांग के चलते चांदी की कीमतों को भी मजबूती मिल रही है। बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों के आधार पर दोनों धातुओं की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Today's Gold Silver Rate
Today’s Gold Silver Rate

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना थोड़ा टूटकर 4,522.32 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं, चांदी एक फीसदी फिसलकर 75.87 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Related Articles

Latest News